समाचारमुख्यमंत्री ने विंध्य कारीडोर की प्रगति पर जताई अपनी संतुष्टि, जिला प्रशासन...

मुख्यमंत्री ने विंध्य कारीडोर की प्रगति पर जताई अपनी संतुष्टि, जिला प्रशासन रहा गदगद


प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जनपद भ्रमण के दौरान जल शक्ति मंत्री के पैतृक आवास पहुॅंचकर
उनकी दिवंगत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

शोकाकुल परिजनों से भेंट कर व्यक्त की अपनी संवेदनाएं

जमालपुर ग्राम औड़ी में मुख्यमंत्री के पहंॅचुने पर मण्डलायुक्त व डीआईजी
द्वारा स्वागत करते हुये की गयी अगुवानी

मुख्यमंत्री ने विन्ध्याचल पहुंॅचकर मांॅ विन्ध्यवासिनी देवी का किया दर्शन पूजन
निर्माणाधीन विन्ध्य कारीडोर का भ्रमण कर किया निरीक्षण

जिलाधिकारी द्वारा विन्ध्य कारीडोर के निर्माण प्रगति के बारे में मुख्यमंत्री को दी गयी जानकारी

मुख्यमंत्री ने विन्ध्याचल में इलेक्ट्रनिक वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचने पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ने किया स्वागत एवं अभिवादन

मीरजापुर 10 मार्च 2023- प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपने जनपद भ्रमण के दौरान सर्वप्रथम प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंव देव सिंह के विकास खण्ड जमालपुर के ग्राम औड़ी स्थित पैतृक आवास पर पहुंॅचकर उनकी दिवंगत पूज्य माता रामा देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। मुख्यमंत्री अपरान्ह लगभग 02ः40 बजे देवकली इंटर कालेज के ग्राउंड में हेलीकाप्टर से पहंचे जहां पर मण्डलायुक्त डाॅ मुथुकुमार स्वामी बी0 एवं उप पुलिस महानिरीक्षक आर0पी0 सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत एवं अभिनन्दन किया। इस अवसर पर मंत्री औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एन0आर0आई0 तथा निवेश प्रोत्साहन, नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी, मंत्री प्राविधिक शिक्षा, उपभोक्ता संरक्षण एवं बाट माप आशीष पटेल, राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, सतीश चन्द्र वर्मा, रामकेस निषाद, संजीव कुमार गोंड एवं गिरीश चन्द्र यादव, जी0पी0ए0 राठौर, विधायक चुनार अनुराग सिंह, विधायक चकिया आचार्य कैलाश के अलावा अन्य जन प्रतिनिधिगण के द्वारा भी शोक संवेदना व्यक्त करते हुये परिजनों से मुलाकात ढाढंस बंधाया। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक श्रीकान्त प्रजापति, उप जिलाधिकारी चुनार नवनीत सेहारा के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।
तत्पश्चात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ग्राम औड़ी से चलकर पुलिस लाइन मीरजापुर पहुंचे जहां पर मंत्री प्राविधिक शिक्षा, उपभोक्ता संरक्षण एवं बाट माप आशीष पटेल, विधायक नगर पं0रत्नाकर मिश्र, मड़िहान रमाशंकर पटेल, मझवा डाॅ विनोद बिन्द, जिला अध्यक्ष भाजपा बृज भूषण सिंह, अध्यक्ष अपना दल एस इंजीनियर राम लौटन बिन्द, जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र सहित अन्य जन प्रतिनिधिगण के द्वारा पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत एवं अभिवादन किया गया। हेलीपैड से निकलकर मुख्यमंत्री अपने काफिला के साथ विन्ध्याचल पहंुचकर मांॅ विन्ध्यवासिनी देवी का मंत्रोंच्चार के साथ दर्शन पूजन किया। पुरोहित धीरज मिश्र व भूपत मिश्र के द्वारा मुख्यमंत्री को दर्शन पूजन कराया गया तत्पश्चात मुख्यमंत्री विन्ध्याचल मंे निर्माणाधीन विन्ध्य कारीडोर के कार्य प्रगति का भौतिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षणोंपरान्त जिलाधिकारी दिव्या मित्तल द्वारा मुख्यमंत्री को विन्ध्य कारीडोर के माॅडल को दिखाते हुये निर्माण प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। कार्य प्रगति के बारे में जानकारी देते हुये बताया कि कारीडोर का स्ट्रक्चर वर्क लगभग पूर्ण है, जिस पर फिनिशिंग वर्क प्रारम्भ कर दिया गया है तथा स्टोन फिक्सिंग का कार्य तेजी से कराया जा रहा हैं। उन्होने बताया कि परकोटा का कार्य 75 प्रतिशत तथा पहंुच मार्ग 60 प्रतिशत पूर्ण करा लिया गया हैं। पुरानी वी0आई0पी0, गंगा घाट द्वार पर मुख्य द्वार 80 प्रतिशत तथा न्यू वी0आई0पी0 पर निर्माणाधीन मुख्य द्वार 70 प्रतिशत पूर्ण करा लिया गया हैं। तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री हो विन्ध्य कारीडोर कार्य प्रगति की बुकलेट भेट करते हुये गंगा के घाटों पर कराये जाने वाले कार्य के बारें में बताया कि अखाड़ा घाट से दीवान घाट कार्य के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जिलाधिकारी द्वारा विन्ध्य वीथिका, विन्ध्य तीर्थ क्षेत्र, त्रिकोण परिक्रमा, इलेक्ट्रिक बस, प्रपोज्ड वाटर वे, काली खोह मन्दिर, तीर्थ विकास परिषद सहित चैत्र एवं शारदीय नवरात्र में कराये जाने वाले पर्यटक सुविधाओं, यात्री निवास व्यवस्था, आश्रय गृह, दिव्यांग जन सुविधाए, घाटों की सिल्ट सफाई एवं मेले में सुरक्षा व्यवस्था, महिला पिंक घाट तथा मीरजापुर क्षेत्र से सम्बन्धित अन्य विशिष्ट कायों के बारें में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी गयी।
तदुपरान्त मुख्यमंत्री द्वारा इलेक्ट्रिक वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस इलेक्ट्रिक वाहन से मां विन्ध्यवासिनी देवी के दर्शन के आने वाले दिव्यांगजन एवं शारीरिक रूप से असशक्त व्यक्तियों को लाकर दर्शन कराया जायेगा। जिसकी मुख्यमंत्री के द्वारा प्रशंसा की गयी। निरीक्षणोपरान्त मुख्यमंत्री जी के द्वारा कारीडोर कार्य के पत्थर व पत्थर तराशने आदि के बारे में जानकारी ली तथा कार्य की प्रशंसा भी की गयी। उन्होने कहा कि कार्य को समयावधि के अन्दर पूर्ण कराया जाय ताकि आने वाले दर्शनार्थियों को सुविधा मुहैया कराया जा सकें।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महा सचिव अपना दल एस रमाशंकर, राष्ट्रीय सचिव रमाकांत पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष चिकित्सा मंच डाॅ एस0पी0 पटेल, प्रदेश सचिव आनन्द सिंह जिला उपाध्यक्ष भाजपा अमित पाण्डेय, विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारी मनोज श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मनोज जायसवाल, मीडिया प्रभारी भाजपा ज्ञान चन्द्र दूबे, गौरव उमर के अलावा अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल, नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर चन्द्रभानु सिंह, लालगंज भरत लाल सरोज, डिप्टी कलेक्ट्रेट सिद्धार्थ यादव, क्षेत्राािधकारी नगर परमानन्द कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी मंजरी राव के अलावा अन्य जन प्रतिनिधि व अधिकारीगण उपस्थित रहें।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं