मॉडल निर्माण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता और नवाचार

मॉडल निर्माण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता और नवाचार

सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर में कक्षा 6 के विद्यार्थियों के लिए मॉडल निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने समूह बनाकर उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कल्पनाशीलता तथा सृजनात्मक क्षमता का परिचय दिया।

विद्यार्थियों ने चार ऋतुएँ, प्राचीन काल का ग्राम जीवन, विभिन्न प्रकार के घरों तथा अंतरिक्ष के घटकों जैसे विषयों पर आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक मॉडल प्रस्तुत किए। उनके द्वारा तैयार किए गए मॉडलों ने न केवल विषयों की गहन समझ को दर्शाया, बल्कि उनकी प्रस्तुतीकरण क्षमता और टीम भावना को भी उजागर किया।

विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों के उत्साह, सहभागिता और सराहनीय प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों में रचनात्मक सोच, सहयोग की भावना तथा आत्मविश्वास के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें