आज दिनांक 29 जनवरी, 2021 को सचिव, मत्स्य विभाग भारत सरकार डॉ राजीव रंजन जी की अध्यक्षता में तथा CIFA भुवनेश्वर, बैंक ऑफ बड़ोंदा के प्रतिनिधि के साथ प्रमुख सचिव मत्स्य, विशेष सचिव मत्स्य, निदेशक मत्स्य, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित सेमिनार में जनपद में 4 स्थलों को चिन्हित कर वेबिनार का आयोजन किया गया। साथ ही साथ गोश्ठी भी की गई। सेमिनार का संचालन निदेशक मत्स्य उत्तर प्रदेश द्वारा किया गया। प्रदेश में रंगीन मछली तथा झींगा पालन की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए CIFA कौशल्या गंगा द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। उक्त के अतिरिक्त जनपद की परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन भी सचिव भारत सरकार द्वारा किया गया। उप निदेशक मत्स्य, मुकेश कुमार सारंग द्वारा मत्स्य पालक जनार्दन सिंह के प्रक्षेत्र पर वेबिनार एवं गॉथि का आयोजन किया गया, जिसमे लगभग 75 मत्स्य पालकों ने प्रतिभाग किया। चुनार में अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में वेबिनार के माध्यम से प्रसारण कराया गया, जिसमे 50 मत्स्य पलकों ने प्रतिभाग किया। जमालपुर में लाभार्थी कु0 नेहा पटेल के नेतृत्व में वेबिनार के माध्यम से प्रसारण कराया गया, जिसमे 40 मत्स्य पालकों ने प्रतिभाग किया। छानबे में संजय जैसवाल के नेतृत्व में वेबिनार के माध्यम से प्रसारण कराया गया, जिसमे 35 मत्स्य पलकों ने प्रतिभाग किया। मझवां में वीरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में वेबिनार के माध्यम से प्रसारण कराया गया, जिसमे 150 मत्स्य पलकों ने प्रतिभाग किया। सीखड़ में हिमांशु सी घ के फार्म पर भी 30 मत्स्य पालकों को वेबिनार से जोड़ा गया। इस प्रकार जनपद में मत्स्य संभावनाओं के दृष्टिगत तथा शासन/ सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए 380 मत्स्य पालकों को प्रत्यक्षरूप से वेबिनार के माध्यम से सरकार से जोड़ा गया, व संवाद स्थापित किया गया। लालगंज में वेबिनार के बाद उप निदेशक मत्स्य ने गोश्ठी के माध्यम से उपस्थित मत्स्य पालकों को संबोधित करते हुए मत्स्य विभाग की योजनाओं की जानकारी और मत्स्य पालन तकनीकी की जानकारी दी। उपनिदेशक मत्स्य मुकेश कुमार सारंग के साथ विवेक तिवारी, शाहिद जमाल आदि उपस्थित रहे।
रंगीन मछली तथा झींगा पालन की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए दिया गया प्रशिक्षण ,मिर्जापुर
आज ही डाउनलोड करें
विशेष समाचार सामग्री के लिए
Downloads
10,000+
Ratings
4.4 / 5