
राजस्थान के महामहिम राज्यपाल ने मां विन्ध्यवासिनी देवी का सपरिवार किया दर्शन पूजन
मीरजापुर 06 अप्रैल 2022- राजस्थान के राज्यपाल महामहिम कलराज मिश्र ने आज लगभग 03ः45 बजे विन्ध्याचल पहुॅचकर मां विन्ध्यवासिनी देवी का सपरिवार दर्शन पूजन किया। दर्शनोपरान्त महामहिम राज्यपाल ने उपस्थित प्रेस प्रतिनिधियो से वार्ता के दौरान कहा कि वे मां विन्ध्यवासिनी के देवी दर्शन करने के उद्देश्य से आते है। उन्होने कहा कि देश व प्रदेश के के सर्व मानव कल्याण के लिये मां विन्ध्यवासिनी से याचना व कामना की। उन्होने कहा कि मां विन्ध्यवासिनी से यह कामना करता हूॅ कि कोरोना जैसी महामारी का समूल नास हो, सभी लोग स्वस्थ व प्रसन्न रहे मां सभी को सद्बुद्धि दे ताकि सभी लोग स्वस्थ रहकर अपने कार्य को कर सकें। इस अवसर पर विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, मण्डलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, उप पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे अमरेन्द्र कुमार वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सिटी प्रभात राय, उप जिलाधिकारी मड़िहान सिद्धार्थ यादव डिप्टी कलेक्टर डाॅ कृपा शंकर पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी शैलेन्द्र त्रिपाठी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।