राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का 26 फरवरी को मीरजापुर दौरा, विश्वविद्यालय में बैठक प्रस्तावित

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का 26 फरवरी को मीरजापुर दौरा, विश्वविद्यालय में बैठक प्रस्तावित

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 26 फरवरी 2026 को जनपद मीरजापुर के भ्रमण पर रहेंगी। प्राप्त प्रोटोकॉल कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल का यह दौरा आवश्यक एवं तात्कालिक श्रेणी में निर्धारित किया गया है।

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक राज्यपाल प्रातः 10:40 बजे राजकीय हेलीकॉप्टर से उड़ान भरेंगी और 10:55 बजे मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय के हेलीपैड पर पहुंचेंगी। इसके पश्चात 11:00 बजे से 12:00 बजे तक विश्वविद्यालय के भ्रमण एवं अधिकारियों के साथ बैठक का कार्यक्रम आरक्षित रखा गया है।

बैठक के उपरांत 12:05 बजे राज्यपाल विश्वविद्यालय के हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगी तथा 12:10 बजे हेलीपैड पर आगमन होगा। इसके बाद 12:15 बजे राजकीय हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन हेलीपैड, चुर्क, सोनभद्र के लिए रवाना होंगी।

राज्यपाल के दौरे को लेकर जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें