
राज्य स्तर पर बजा बजाज स्कूल का डंका, दो छात्र राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
मिर्जापुर । सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर के विद्यार्थियों ने सीआईएससीई राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं- 2026 में बास्केटबॉल, कैरम एवं एथलेटिक्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। 
विद्यालय के लिए सबसे गौरवपूर्ण उपलब्धि यह रही कि अद्विका अग्रहरी एवं हम्माद ज़मन खान ने राज्य स्तरीय कैरम प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर सीआईएससीई राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है।
प्रतियोगिताओं में विद्यालय की अंडर-14 बास्केटबॉल टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कैरम में अद्विका अग्रहरी ने स्वर्ण पदक, जबकि हम्माद ज़मान खान, शौर्य सिंह, अखंड प्रताप सिंह, श्री वर्मा एवं शान्भवी उमर ने कांस्य पदक जीते। एथलेटिक्स में कार्तिकेय यादव एवं विशिष्ट सिंह ने भी कांस्य पदक अर्जित किए।
विद्यालय की प्राचार्या डॉ. शिवानी कौशिक ने सभी विजेता विद्यार्थियों, प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित दोनों विद्यार्थियों के उज्ज्वल प्रदर्शन की शुभकामनाएँ दीं।















