
राम नवमी पर 27 मार्च को अवकाश, 26 मार्च को खुलेंगी अदालतें
मीरजापुर/प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल मनजीत सिंह श्योराण द्वारा जारी आदेश के अनुसार राम नवमी के अवसर पर 27 मार्च 2026 (शुक्रवार) को अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश पूर्व निर्धारित 26 मार्च के स्थान पर किया गया है।
जारी निर्देश में बताया गया है कि 27 मार्च को जिला न्यायालयों एवं संबंधित न्यायिक संस्थानों में अवकाश रहेगा, जबकि 26 मार्च 2026 (गुरुवार) को न्यायालय सामान्य रूप से खुले रहेंगे और न्यायिक कार्य संपादित किया जाएगा।
यह आदेश उत्तर प्रदेश की समस्त जिला एवं सत्र न्यायालयों, परिवार न्यायालयों तथा वाणिज्यिक न्यायालयों पर लागू होगा।














