समाचाररोडवेज परिसर में दोपर 12 बजे से दो तक प्रत्येक दिन अनवरत...

रोडवेज परिसर में दोपर 12 बजे से दो तक प्रत्येक दिन अनवरत चलता रहेगा श्रद्धालुओ के लिये प्रसाद वितरण कार्यक्रम

विन्ध्याचल अन्न क्षेत्र अन्तर्गत निशुल्क राम थाली प्रसाद वितरण कार्यक्रम का किया गया शुभारम्भ

अयोध्या में भगनाव श्रीराम चन्द्र जी के प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व विन्ध्याचल मन्दिर जनपद के सभी मन्दिरों शुभारम्भ किया गया भजन कीर्तन व सांस्कृतिक कार्यक्रम

भजन कीर्तन कार्यक्रम का विधायक नगर, जिला पंचायत अध्यक्ष व जिलाधिकारी ने विन्ध्य कारीडोर परिसर में दीप प्रज्जवलिज कर किया शुभारम्भ, श्रद्धालुओ को वितरित किया गया पूड़ी सब्जी/प्रसाद

मीरजापुर 14 जनवरी 2024- आगामी 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में भगवान श्रीराम जी के मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर शासन के निर्देश के क्रम में 14 जनवरी 2024 से 22 जनवरी 2024 तक जनपद के समस्त प्रमुख राम मन्दिरों, बाल्मीकी मन्दिरों, हनुमान मन्दिरो आदि में रामकथा, रामायण पाठ, भजन कीर्तन आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। आज विन्ध्य कारीडोर परिसर में आयोजित भतन कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रथम दिन विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, जिला पंचायत राजू कनौजिया, जिलाधिकारी प्रियंका निरजन ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी सहित जन प्रतिनिधिगण के द्वारा विन्ध्याचल मन्दिर में आये श्रद्धालुओं को पूड़ी सब्जी/प्रसाद का भी वितरण किया गया। यह प्रसाद वितरण कार्यक्रम विन्ध्य कारीडोर मन्दिर पसिर में 14 जनवरी 2024 से 22 जनवरी 2024 तक प्रत्येक दिन श्रद्धालुओ को वितरित किया जायेगा।
इसके पूर्व रोडवेज परिसर में आयोजित श्री अन्न प्रसाद वितरण कार्यक्रम के तहत राम थाली प्रसाद वितरण कार्यक्रम भी सदस्य विधान परिषद श्री श्याम नरायण सिंह उर्फ विनीत सिंह, विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा अन्न राम थाली प्रसाद वितरण का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुये बताया कि विन्ध्याचल धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को निशुल्क राम थाली प्रसाद वितरण का कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से अपरान्ह दो बजे तक प्रत्येक दिन रोडवेज परिसर में अनवरत चलता रहेगा।
इस अवसर पर सदस्य विधान परिषद ने अपने सम्बोधन में कहा कि अयोध्या में राम मन्दिर में भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व राम थाली प्रसाद वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया है जो आने वाले श्रद्धालुओं के लिये काफी लाभकारी सिद्ध होगा। उन्होने कहा कि कण-कण में राम विराजमान है हम सभी राम के और सभी के राम है, प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को पूरे जनपद में हम सब मिलकर 14 जनवरी 2024 से 22 जनवरी 2024 तक पूरे हषोल्लास व भव्य तरीके से मनाये।
विधायक नगर रत्नाकर मिश्र ने बताया कि अयोध्या राम लला के प्रतिष्ठान होने पहले 22 जनवरी 2024 तक विन्ध्याचल सहित सभी क्षेत्रो के प्रत्येक प्रमुख मन्दिरो में कार्यक्रम चलाया जा रहा है इसके साथ ही प्रत्येक दिन पूरे जनपद में सफाई अभियान भी चलाया जायेगा। उन्होने सभी से सफाई अभियान में भाग लेने की अपील की।
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व दिनांक 14 जनवरी 2024 से मां विन्ध्यवासिनी देवी के धाम में भगवान श्री राम जी के नैतिक, सामाजिक एवं मानव मूल्यो को जन-जन जक पहंुचाने के दृष्टिगत जनपद के सभी ग्रामीण क्षेत्रो में 209 प्रमुख मन्दिरो एवं विभिन्न नगर निकाय क्षेत्रो के 31 प्रमुख मन्दिरो में भजन कीर्तन व रामकथा का कार्यक्रम सांस्कृतिक दलो के माध्यम से सम्पन्न कराया जा रहा है जो आगामी 22 जनवरी 2024 तक अनवरत चलता रहेगा।
विन्ध्याचल में विन्ध्य परिक्रमा पथ परिसर में आज आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत जनपद की अन्तर्राष्ट्रीय कलाकार एवं कजली गायिका उर्मिला श्रीवास्तव के द्वारा अनेक राम भजन व देवी गीत प्रस्तुत कर आये हुये श्रद्धालुओं को भक्मिय बनाते हुये मत्रमुग्ध िकया गया। तत्पश्चात लोक गायक विद्यासागर प्रेमी एवं उनके दल के द्वारा भजन कीर्तन प्रस्तुत किया गया। दिनांक 15 जनवरी 2024 को विन्ध्य कारीडोर परिसर में

आयोजित भजन कीर्तन कार्यक्रम के अन्र्तगत अन्तर्राष्ट्रीय लोकगीत व भजन गायिका उषा गुप्ता के अलावा राम नरायन यादव के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल, नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर सिद्धार्थ यादव, जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय, सहायक पर्यटन अधिकारी रातेश भारती, अध्यक्ष विन्ध्य पण्डा समाज पंकज द्विवेदी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं