वरिष्ठ उद्योगपति एवं समाजसेवी ज्ञानचंद अग्रवाल के निधन पर श्रद्धांजलि देने वालों का लगा तांता

वरिष्ठ उद्योगपति एवं समाजसेवी ज्ञानचंद अग्रवाल का शुक्रवार, 2 जनवरी 2026 को निधन हो गया। वे 79 वर्ष के थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही नगर सहित जनपद में शोक की लहर फैल गई।
ज्ञानचंद अग्रवाल मिर्जापुर क्षेत्र में एक प्रमुख उद्योगपति के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने अपने औद्योगिक कार्यों के माध्यम से कई लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया और स्थानीय आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में उनकी अलग पहचान रही।
निधन की सूचना पर सांसद, मंत्री, विधायक सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, उद्योग जगत से जुड़े लोग और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर चुके हैं। सभी ने उनके योगदान को स्मरण करते हुए शोक व्यक्त किया।
जर्नलिस्ट वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ज्ञानचंद अग्रवाल का योगदान समाज और उद्योग जगत दोनों के लिए स्मरणीय रहेगा।
परिवार की ओर से जारी जानकारी के अनुसार दिवंगत आत्मा की शांति के लिए रस्म पगड़ी (दसवां) रविवार, 11 जनवरी 2026 को सायं 4 बजे तथा ब्रह्मभोज (तेरहवीं) बुधवार, 14 जनवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें