वाहन खड़ा करने को लेकर दो दुकानदारों में मारपीट, एक घायल

काली खोह मंदिर के पास वाहन खड़ा करने को लेकर दो दुकानदारों में मारपीट, एक घायल
मीरजापुर। थाना विन्ध्याचल क्षेत्र अन्तर्गत काली खोह मंदिर के पास वाहन खड़ा करने को लेकर दो दुकानदारों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना में एक दुकानदार घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बड़ा बगीचा निवासी रमेश और शिवपुर निवासी मंगल यादव के बीच दुकान के सामने वाहन खड़ा करने को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद दोनों में मारपीट हो गई। मारपीट में रमेश घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों के अनुसार घायल की स्थिति सामान्य है।
थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना के संबंध में सीओ सिटी विवेक चावला ने बताया कि मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें