
दिनांक 23.07.2025 को विंध्याचल थाना क्षेत्र में पंडों के मध्य दक्षिणा की बात को लेकर विवाद हुआ । थाना विंध्याचल पर वादी/मजरूब के द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया
गया । विवेचना के क्रम में सीसीटीवी फुटेज का अवलोकर किया गया, जिसमें यह पाया गया कि अभियुक्तगणों के द्वारा घटना में धारदार हथियार के रूप में कैंची से मजरूब के ऊपर प्रहार कर वादी को घायल कर दिया गया था । पुलिस के द्वारा विवेचना में जान से मारने का प्रयास एवं कानून व्यवस्था भंग करने की धाराओं की बढ़ोत्तरी किया गया है एवं तीनों नामजद
गयी है उन सभी 24 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया । जिसमें चौकी प्रभारी धाम उ0नि0 राजकुमार पाण्डेय भी शामिल है तथा घटना स्थल के निकट ड्यूटी पर मौजूद आरक्षी कांताराम को निलम्बित कर दिया गया है एवं उनके विरूद्ध विभागीय कार्यवाही प्रचलित कर दी गयी है । मौके पर शांति व्यवस्था की स्थिति है ।













