विकास भवन गेट के सामने बनेगा गोल चौराहा, यातायात सुगम व सड़क सुरक्षा होगी मजबूत

सड़क सुरक्षा व यातायात की सुविधा के दृष्टिगत विकास भवन गेट के सामने बनेगा गोल चैराहा

मण्डलायुक्त ने प्रयागराज के मध्यम तीसरी रेल लाइन चुनार-चोपन रेलवे परियोजना में गति देने के दृष्टिगत रेलवे व सम्बन्धित विभाग के साथ बैठक कर आने वाली बाधाओ को दूर करने का दिया निर्देश

विकास भवन व रेलवे माल गोदाम के मध्य मण्डलायुक्त ने जिलाधिकारी व रेलवे अधिकारियो के साथ किया निरीक्षण

मीरजापुर 07 जनवरी 2026- मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल राजेश प्रकाश की अध्यक्षता में जनपद मीरजापुर में पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रयागराज के मध्य तीसरी रेल लाइन, चुनार-चोपन रेलवे दोहरीकरण परियोजना, राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण से सम्बन्धित गतिमान एवं प्रस्तावित परियोजनाओं के अवसंरचना से सम्बन्धित मुद्दो पर गति प्रदान करन के दृष्टिगत सम्बन्धित विभागो के साथ बैठक आहूत की गई। बैठक में जिलाधिकारी मीरजापुर पवन कुमार गंगवार, मण्डल रेल प्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज, उप मुख्य अभियंता/निर्माण खण्ड-1 उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज, उप मुख्य अभियंता/निर्माण योजना उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज, स्टेशन अधीक्षक मीरजापुर, उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मीरजापुर गोवा लाल, परियोजना निदेशक एन0एच0-135ए, एवं एन0एच0-7धौरूपुर मीरजापुर, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अशोक कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में मीरजापुर में पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रयागराज के मध्य तीसरी रेल लाइन, चुनार-चोपन रेलवे दोहरीकरण परियोजना, राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण से सम्बन्धित गतिमान एवं प्रस्तावित परियोजनाओं के अवसंरचना से सम्बन्धित मुद्दो पर गति प्रदान करन एवं परियोजनाओं में आने वाली बाधाओं/समस्याओं के ससमय प्रभावी निस्तारण पर बिन्दुवार चर्चा करते हुए मण्डलायुक्त ने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि गम्भीरता से लेते हुए आन वाली समस्याओ का निस्तारण किया जाए ताकि कार्य में गति प्रदान की जा सके। इस दौरान बीच-बीच में आने वाली भूमि अधिग्रहण एवं मुआवजा वितरण आदि से सम्बन्धित विषयो पर चर्चा करते हुए निस्तारण के निर्देश दिए गए। उप जिलाधिकारी सदर को निर्देशित किया गया कि अधिग्रहण भूमि पर जहां पर कब्जा आदि में किसी के द्वारा अवरोध उत्पन्न किया जा रहा है एक सप्ताह के अन्दर पैमाइश कराते हुए निस्तारण करना सुनिश्चित करें।