विधायक रिंकी कोल के आवास पर उपजिलाधिकारी ने कराया स्वगणना

विधायक रिंकी कोल के आवास पर उपजिलाधिकारी ने कराया स्वगणना

96 विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं अपना दल (एस) की प्रमुख नेता Rinki Kol के आवास पर स्वगणना (Self Enumeration) की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। इस दौरान उपजिलाधिकारी ने स्वयं उपस्थित होकर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराईं और ऑनलाइन जनगणना से संबंधित जानकारी दी।

स्वगणना की प्रक्रिया के दौरान विधायक रिंकी कोल ने जनगणना कार्य को महत्वपूर्ण बताते हुए नागरिकों से अपील की कि वे भी समय से अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कराएं, ताकि सरकारी अभिलेखों में सही आंकड़े दर्ज हो सकें।

उपजिलाधिकारी ने बताया कि स्वगणना के माध्यम से नागरिक स्वयं अपनी पारिवारिक एवं आवासीय जानकारी ऑनलाइन भर सकते हैं, जिससे गणना प्रक्रिया अधिक सरल और पारदर्शी बनती है। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें