समाचारविन्ध्यवासिनी मन्दिर का जल्द ही दिव्य एवं भव्य रूप साकार होगा ...

विन्ध्यवासिनी मन्दिर का जल्द ही दिव्य एवं भव्य रूप साकार होगा – पर्यटन मंत्री


प्रस्तावित विन्ध्य कारीडोर शिलान्यास का पर्यटन मंत्री ने अधिकारियो के साथ बैठक कर किया स्थलीय निरीक्षण
मां विन्ध्यवासिनी मन्दिर का जल्द ही दिव्य एवं भव्य रूप साकार होगा – पर्यटन मंत्री
मीरजापुर 26 जुलाई 2021/ प्रस्तावित विन्ध्य कारीडोर शिलान्यास हेतु वी0वी0आई0पी0 आगमन के दृष्टिगत पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी, विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, मण्डलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार एवं पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से तैयारियो की बैठक कर स्थलीय निरीक्षण किया। पर्यटन मंत्री ने अष्टभुजा डाक बंगले पर तैयारियो मे लगे सभी सम्बन्धित विभागो के साथ आवश्यक बैठक कर कार्य योजना के विभिन्न एजेण्डा बिन्दुओ का समीक्षात्मक विवेचन करते हुये आवश्यक दिशा निर्देश सुझाया। तदुपरान्त पूरे प्रशासनिक टीम के साथ अष्टभुजा पहाड़ी एवं देवरी गाॅव मे हेलीपैड का निरीक्षण किया। विन्ध्य कारीडोर शिलान्यास हेतु विन्ध्यवासिनी मन्दिर के चारो तरफ परिक्रमा पथ, पूजन स्थल, पक्का घाट एवं विभिन्न गलियो के ध्वस्तीकरण कार्य, साफ-सफाई आदि आवश्यक बिन्दुओ पर गहन निरीक्षण किया। तत्पश्चात जी0आई0सी0 ग्राउंड पर पहुॅचकर विभिन्न योजनाओ के शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम हेतु बन रहे मंच एवं पंडाल स्थलो का निरीक्षण किया। पर्यटन मंत्री प्रस्तावित विन्ध्य कारीडोर शिलान्यास कार्यक्रम मे साफ-सफाई, पेयजल, पार्किग व्यवस्था, यातायात एवं पुलिस व्यवस्था आदि बिन्दुओ पर उच्चाधिकारियो से आवश्यक वार्ता किया। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व मे विभिन्न क्षेत्रो के मानको मे प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्तम प्रदेश बना हुआ हैं। राम मन्दिर, मथुरा, काशी विश्वनाथ मन्दिर की तर्ज पर मां विन्ध्यवासिनी मन्दिर का भव्य एवं दिव्य रूप पूरे विश्व मे अवलोकित होगा। विन्ध्य क्षेत्र अध्यात्म त्रिकोण दर्शन एवं प्राकृतिक पर्यटन की दृष्टि से सम्पन्न क्षेत्र हैं। मां विन्ध्यवासिनी मन्दिर के भव्य रूप साकार हो जाने पर यहाॅ दर्शनाथियो की संख्या अप्रत्याशित इजाफा होगा। जिसका लाभ विन्ध्य क्षेत्र के समाजिक एवं आर्थिक आयामो पर दृष्टिगत होगा। निरीक्षण मे अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) यू0पी0 सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ पी0डी0 गुप्ता, अधिशाषी अभियन्ता कन्हैया झा, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिकापरिषद मीरजापुर, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर आदि सम्बन्धित शामिल रहें।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं