समाचारवैश्य कुल देवी महालक्ष्मी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ शंखनाद

वैश्य कुल देवी महालक्ष्मी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ शंखनाद


मिर्जा़पुर। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के नव मनोनीत पदाधिकारियों की बैठक कटरा बाजीराव स्थित कृष्णा पैलेस में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारम्भ सर्वप्रथम वैश्य कुल देवी महालक्ष्मी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
इस दौरान बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री शैलेंद्र अग्रहरि ने कहा कि वैश्य महासम्मेलन संगठन की शाखाएं गांव गांव में फैली हैं। हमारे लोग पंचायत चुनावों में अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं। अब हमें विधानसभा और लोकसभा का दरवाजा खटखटाना है। आने वाले चुनावों में समाज के लोग कमर कस लें। प्रदेश की एक सौ दस विधानसभाओं में हमारी जोरदार उपस्थिति स्वतः प्रमाण है कि हम इन क्षेत्रों में किसी भी राजनीति की दशा दिशा तय कर सकते हैं। आज हम राजनीतिक पिछडे़पन के शिकार हैं हमारे बहुतायत लोग गांवों के भी वासी हैं जो अन्य सीटों पर भी अपने वोटों से स्थिति पलट सकते हैं। शहरों में तमाम लोग अपनी दुकाने चलाते रहे पर हमारे अधिकारों का हनन हुआ है। हम शोषित हुए राजनीति की मुख्यधारा से हमें दूर फेंकने की साजिश भी हुई। हमारे राजनीतिक अधिकारों का भी शोषण हुआ। अब वह समय बदल रहा है हमारा समाज भी जागरूक हो रहा है वह अपने अधिकारों की रक्षा कर सकता है वोट वो ताकत है जो बहुत कुछ बदल सकती है। राष्ट्रीय संगठन इस पर काम कर रहा है। प्रत्येक क्षेत्र में अपने योगदान से वैश्य समाज ने सामाजिक मूल्यों के स्वर्णिम युग की शुरुआत की। वैश्य समाज ने ही हर नये परिवार को एक रूपया एक ईंट दे कर समाजवाद की परिकल्पना को साकार किया। हमारा समाज उसी दिशा में आगे बढ़ रहा है।
पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज इस देश का अमूल्य अंग है। सामाजिक संस्कृति के सजग प्रहरी के तौर पर लगातार अपनी सेवायें दे रहा है। हमारी शाखायें देश भर में सृजित हैं जो तमाम सामाजिक प्रकल्प संचालित कर रहे हैं। हमें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना होगा। व्यापार के अलावा अन्य क्षेत्रों में अपना हस्तक्षेप बढा़ना होगा। जिससें हमारें अधिकारों की हम रक्षा कर सकें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष अनिल बरनवाल ने कहा कि संगठन के प्रमुख पदों पर पदाधिकारियों को नियुक्त कर दिया गया है आने वाले दिनों में संगठन का पूर्ण विस्तार किया जायगा। संगठन के विस्तार में जिला कार्यसमिति के अलावा युवा, महिला, आईटी व प्रोफेशनल सेल की समितियां गठित की जायगी। जिले के सभी नगरीय क्षेत्रों व ब्लाकों में भी समितियों के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। जिसके लिए वैश्य समाज के विभिन्न उपवर्गों से बातचीत कर संगठन का विस्तार जारी रहेगा। इसी क्रम में जिले और नगर के ऊर्जा़वान साथियों को जिम्मेदारियां दी गयी हैं। हम पूरे जिले में संगठन की मजबूती के लिए काम कर रहे हैं।
इस पूर्व घोषित सभी पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र दिया गया।
संचालन कर रहे जिला प्रभारी पन्ना लाल बुंदेला ने सभी पदाधिकारियों को संगठन के रीति नीति व वैश्य समाज के उत्थान के लिए अनवरत कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हमारा संगठन वैश्य समाज का सबसे प्राचीन व सक्रिय संगठन है जिसकी देश भर में शाखायें हैं। वैश्य समाज के सभी उपवर्गों के पच्चीस करोड़ लोगों का प्रतिनिधित्व यह संगठन सैकडो़ं वर्षों से कर रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद डा.गीरीश संघी के नेतृत्व में देश के सभी प्रदेश व जिलों में संगठन की ईकाई कार्यरत हैं। जो वैश्य समाज को लगातार जागरूक, समर्थ व क्षमतावान बनाने के प्रयास में अग्रसर है। वैश्य समाज देश के आर्थिक उनयन का सजग प्रहरी है। जिसकी मजबूती से सक्षम और समर्थ भारत का निर्माण होता है।
इस दौरान मंडल प्रभारी राहुल बरनवाल, जिला महामंत्री द्व ताराचंद अग्रहरि व मयंक गुप्ता, विष्णु गुप्ता, विवेक केशरवानी, उमा जायसवाल, शिव गोबिंद चौरसिया, रमेश केशरवानी, गुंजा गुप्ता, संदीप बरनवाल, रवि ऊमर, प्रदीप जायसवाल, रवि गुप्ता, विंध्यवासिनी मोदनवाल, विठ्ठल गुप्ता, घनश्याम मोदनवाल, नयन जायसवाल, विजय बहादुर, नंद लाल गुप्ता, अमित सिंह वर्मा, कृष्णानंद हैहयवंशी, निखिल गुप्ता, अनुप साहू, अभिषेक गुप्ता, बद्री प्रसाद अग्रहरि, मनोज गुप्ता आदि रहे।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं