VIRENDRA GUPTA 9453821310-
राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन की जिला एवं युवा पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं विशिष्ट सेवा सम्मान…
राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश महामंत्री रविंद्र जायसवाल के नेतृत्व में मिर्जापुर जिले की कार्यकारिणी का गठन किया गया जिले की कमान उदय चंद्र गुप्ता एवं युवा जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी रजनीकांत राय को सौंपी गई प्रदेश महामंत्री ने जिलाध्यक्षों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जिसके उपरांत जिला और युवा जिला इकाई के पदाधिकारियों का चयन एवं शपथ ग्रहण संपन्न हुआ.
मंचासीन अतिथियों में पंकज श्रीवास्तव (सचिव बार एसोसिएशन) रविंद्र जायसवाल (प्रदेश महामंत्री) निलेश पुरवार् (वरिष्ठ समाजसेवी ) नंदनी मिश्रा (समाज सेवी) निर्मला राय (समाज सेवी) सुषमा गुप्ता( समाज सेवी) उमा देवी (महिला प्रदेश संगठन मंत्री) विकास गुप्ता( मंडल उपाध्यक्ष) राजकुमार गुप्ता (मंडल उपाध्यक्ष) ने मंच को सुशोभित किया..
मंचासीन अतिथियों ने व्यापार संगठन के कार्यों की सराहना की एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी संगठन के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष उदय चंद्र गुप्ता ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करते हुए संगठन के विस्तार एवं आगामी कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की,संगठन के युवा जिला अध्यक्ष रजनी कांत राय ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से व्यापारी हित की लड़ाई के लिए सदैव तत्पर रहने का वादा किया..
*पदाधिकारियों की सूची संलग्न है*