समाचारशासन के मंशानुरूप जनपद के सभी तहसीलो में आयोजित किया गया सम्पूर्ण...

शासन के मंशानुरूप जनपद के सभी तहसीलो में आयोजित किया गया सम्पूर्ण समाधान दिवस

जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तहसील चुनार में आए हुए फरियादियो की सुनी जन समस्याएं

तहसील चुनार में जिलाधिकारी के समक्ष प्राप्त 81 प्रार्थना पत्रो में मौके पर 04 का किया गया निस्तारण

शिकायतकर्ता से फीडबैक लेने पर गुणवत्ता संतोषजनक नही पाए जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध होगी कड़ी कार्यवाही -जिलाधिकारी

मीरजापुर 19 अप्रैल 2025- फरियादियों की समस्याओ के त्वारित समधान हेतु शासन के मंशानुरूप जनपद केे सभी तहसीलो में सम्पूर्ण समधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील चुनार में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने आए हुए फरियादियों की समस्याओ सुना तथा सम्बन्धित अधिकारियों को निस्तारण का निर्देश दिया। तहसील चुनार में जिलाधिकारी के समक्ष 81 प्रार्थना आए जिसमेें से मौके पर 04 का निस्तारण करते हुए शेष प्रार्थना पत्रो को सम्बन्धित अधिकारियों को प्रेषित करते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने राजस्व व पुलिस की गठित टीमो को निर्देशित करते हुए कहा कि मौके पर जाकर दोनो की पक्षो बातो सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि शिकायतकर्ता से फीडबैक लेने पर गुणवत्ता संतोषजनक नही पाई जाती है सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी सम्बन्धित अधिकारी यह सुनिश्चित करे के अपने विभाग की शिकायतो का स्वयं भी फीडबैक लेें। इसी प्रकार जनप के अन्य तहसीलो में प्राप्त प्रार्थना पत्र यथा- तहसील सदर में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल SDM Sadar गुलाब चन्द्र एवं CO Sadar Amar Bahadur
के समक्ष प्राप्त 122 प्रार्थना पत्रो में से मौके पर 15 का निस्तारण किया गया, तहसील मड़िहान में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे देवेन्द्र प्रताप सिंह के समक्ष प्राप्त 47 प्रार्थना पत्रो में एक का निस्तारण किया एवं तहसील लालगंज में अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 सत्य प्रकाश सिंह के समक्ष प्राप्त 110 प्रार्थना पत्रो में 08 का मौके पर निस्तारण करते हुए शेष प्रार्थना पत्रो को सम्बन्धित अधिकारियों इस आशय से प्रेषित किया गया कि गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। तहसील चुनार में प्रभागीय वनाधिकारी अरविन्द राज मिश्र, उप जिलाधिकारी चुनार राजेश वर्मा, उप जिलाधिकारी चुनार न्यायिक, तहसीलदार चुनार, नायाब तहसीलदार चुनार कल्पना, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ सी0एल0 वर्मा, क्षेत्राधिकारी चुनार मंजरी राव, जिला विकास अधिकारी श्रवण कुमार राय सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी अधिकारी उपस्थित रहें।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं