समाचारशिक्षक संघ के चुनाव मे संजय कुमार सिंह अध्यक्ष एवं रत्नेश्वर सिंह...

शिक्षक संघ के चुनाव मे संजय कुमार सिंह अध्यक्ष एवं रत्नेश्वर सिंह मंत्री चुने गए-MIRZAPUR

VIRENDRA GUPTA – विकास खण्ड सीखड ब्लाक संसाधन केन्द्र मगरहां मे प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक इकाई सीखड़ मण्डल का चुनाव सम्पन्न हुआ जिसमें संजय कुमार सिंह अध्यक्ष एवं रत्नेश्वर सिंह मंत्री चुने गए। अध्यक्ष पद पर संजय कुमार सिंह को 166 उनके प्रतिद्वंद्वी राकेश सिंह को 51 मत मिले। मंत्री पद पर रत्नेश्वर सिंह को 162 मिले एवं प्रतिद्वंद्वी आनंद प्रकाश सिंह को 52 मत मिले। संजय कुमार सिंह 115 मतों एवं रत्नेश्वर सिंह 110 मतों से विजयी घोषित किए गए। चुनाव 12 बजे दिन से प्रारंभ हो याद गया था जो शाम 4 बजे समाप्त हुआ। इस अवसर पर प्रदीप सिंह, प्रशांत मौर्या, सतीश तिवारी, अकबाल सिंह, राम जियावन सिंह, प्रवीण कुमार मिश्र, रमेश चन्द्र सिंह,सुशील कुमार सिंह, अभिनव त्रिपाठी, आकांक्षा सिंह, निराशा सिंह,प्रियंका आदि अध्यापक /अध्यापिका थे।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं