समाचारशिक्षा ही देश के शसक्त होने का मूलमंत्र है-MIRZAPUR

शिक्षा ही देश के शसक्त होने का मूलमंत्र है-MIRZAPUR

अदलहाट(मिर्जापुर)
विद्या संस्कार पब्लिक स्कूल कौड़ियां कला के वार्षिकोत्सव का शुभारम्भ सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन के साथ मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। स्कूल के बच्चों ने सास्कृतिक कार्यक्रम के के माध्यम से देश की विविधता को दर्शाते हुए देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि डा हेमन्त शर्मा ने कहा कि किसी भी देश की असली ताकत उस देश की शिक्षा व्यस्था है। यदि किसी देश की शिक्षा व्यस्था कमजोर हो जाय तो वह देश स्वत कमजोर हो जायगा। इस तरह के स्कूलों का देश और समाज के निर्माण में अहम योगदान है। संस्कार पब्लिक स्कूल के चेयरमैन डा एनपी द्विवेदी ने कहा कि हमें संस्कार युक्त शिक्षा पर विशेष जोर देने की जरूरत है।बच्चों के अंदर छिपे हुए प्रतिभा का सही ढंग से विकास हो इसके लिए उनके रुचि के अनुसार विषयों की पढ़ाई का चयन करने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। डायरेक्टर सौम्या द्विवेदी द्वारा आए हुए अतिथियों का स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य शैलेश पांडेय ने स्कूल का वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत किया। राज्यसभा सदस्य आशीष पटेल ने विद्यालय में कम्प्यूटर के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। इस दौरान विधायक नीलरतन सिंह, डा बी डी त्रिपाठी, डा ओंकार सिंह, पंकज उपाध्याय, अशोक पाण्डेय, सुशीला देवी, शारदा सिंह आदि उपस्थित रहे।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं