श्याम सिंह यादव बने एकल अभियान के अंचल अध्यक्ष एवं अनुज उमर अंचल सचिव मीरजापुर

12

नगर के लाल डिग्गी स्थित लॉन में एकल अभियान मीरजापुर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई जिसमें इंद्र कुमार सिंह के प्रस्ताव पर एवं सर्व सहमति पर श्याम सिंह यादव जी को मीरजापुर अंचल का अध्यक्ष एवं अनुज उमर को सचिव एवं सुशील पटेल को अंचल संगठन प्रभारी चुना गया। नव मनोनीत अंचल अध्यक्ष श्याम सिंह यादव ने कहा कि एकल अभियान के माध्यम से एकल के कार्यकर्ता आदिवासी वनवासी ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों को पढ़ाने का कार्य एवं विभिन्न सामाजिक विषयों पर जैसे स्वच्छता, धर्म जागरण, रामचरितमानस पाठ आदि विषयों पर जनजागरण का आयोजन करती हैं । अंचल मीरजापुर में 150 अधिक एकल विद्यालय संचालित हैं एवं 11 संचों‌ में संगठन कार्य कर रही हैं।
बैठक में अंचल के पूर्व अध्यक्ष ई० विवेक बरनवाल, संभाग की महिला प्रशिक्षण प्रमुख रिता , उदयभान तिवारी, लाल बहादुर सरोज , प्रतोष दुबे, मुकेश अंचल मीरजापुर के अभियान प्रमुख नीरज आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।