समाचारसंचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की बैठक कर प्रगति की ली...

संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की बैठक कर प्रगति की ली गयी समीक्षा


अभियान के प्रति स्वास्थ विभाग स्ंवय सक्रियता दिखाते हुये सम्बन्धित विभागो से समन्वय स्थापित कर ससमय लक्ष्य को कराये पूर्ण -मुख्य विकास अधिकारी

मीरजापुर 30 मार्च 2022- जिलाधिकारी के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान अप्रैल 2022 के प्रथम चरण का अन्तर्विभागीय द्वितीय बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। जिसमें मुख्य विकास अधिकारी के समक्ष समस्त प्रतिभाग करने वाले विभागो के कार्ययोजना पर गहन चर्चा की गयी। मुख्य विकास अधिकारी ने स्वास्थ विभाग के अधिकारियो एवं सभी एम0ओ0आई0सी0 को निर्देशित करते हुये कहा कि अभियान के प्रति स्वंय भी सक्रियता दिखाते हुये सम्बन्धित विभागो से समन्वय स्थापित कर ससमय लक्ष्य को पूर्ण कराये। इस अभियान में स्वास्थ विभाग नोडल विभाग हैं। जिसका कार्य संचारी रोगो से तथा दिमागी बुखार केसो की निगरानी, रोगियो के उपचार की व्यवस्था, रोगियो के निशुल्क परिहवन हेतु रोगी वाहन सेवा की व्यवस्था, वाहक नियंत्रण गतिविधियाॅ- ग्रामीण क्षेत्रो में वाहक के घनत्व का आकलन, स्रोतो में कमी, लार्वा रोधी गतिविधियाॅ तथा आवश्यकतानुसार फागिंग, प्रचार प्रसार एवं व्यवहार परिवर्तन गतिविधिया तथा मानीटरिंग, पर्यवेक्षण, रिपोर्टिंग, अभिलेखीकरण एवं विशलेषण करना हैं। पंचायती राज विभाग द्वारा 29 से 30 मार्च 2022 को समस्त ए0डी0ओ0 पंचायत का संवेदीकरण किया गया। हैण्डपम्प की मरम्मत, हैण्डपम्प प्लेटफार्म का निर्माण, ग्राम प्रधान द्वारा माइकिंग का आयोजन का लक्ष्य निर्धारित हैं। माध्यमिक शिक्षा/प्राथमिक शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों में संचारी रोग के सम्बन्ध में जानकारी देना। आई0सी0डी0एस0 विभाग द्वारा कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चो की पहचान करना तथा अति कुपोषित बच्चो को एन0आर0सी0 भेजने का निर्देश दिया गया। कृषि विभाग द्वारा जागरूकता/गोष्ठी के आयोजन का लक्ष्य है, जिसमे वह कृतंक जीवों के नियंत्रण एवं उनसे होने वाली बीमारियों की चचै करेंगे। नगर पालिका/नंगर पंचायत विभाग द्वारा 24 से 28 2022 के मध्य सभासद एवं अन्य संवेदीकरण किया गया एवं शहरी क्षेत्रो में नालियों की सफाई एवं फागिंग का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस अभियान को सफल बनाने के लिये मुख्य चिकित्साधिकारी ने समस्त विभागो से सहयोग की अपेक्षा की है एवं आवश्यक सहायता का भरोसा भी दिया। स्वास्थ विभाग का जनपद स्तरीय प्रशिक्षण दिनांक 23 मार्च 2022 को जूम वेबिनार के माध्यम से किया गया। जिला मलेरिया अधिकारी द्वारा माह अप्रैल 2022 में दिनांक 02 से 30 अपैल 2022 तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान में विभिन्न विभागो द्वारा प्रचार प्रसार करना हैं तथा दिनांक 15 अप्रैल से 30 अप्रैल 2022 तक दस्तक अभियान के तहत फ्रन्ट लाइन वर्कर्स (आशा एवं आॅगनबाड़ी कार्यकत्री) प्रतिदिन 01 बुखार रोगिया की सूची, 2 आई0एल0आई0 (एन्फ्लुएन्जा लाइक इलनेस) रोगियो की सूची, 3 क्षय रोग के लक्षण युक्त व्यक्तियो की सूची, 4 कुपोषित बच्चो की सूची, 5 क्षेत्रवार ऐसे मकानो की सूची जहाॅ घरो के भीतर मच्छरो का प्रजनन पाया जाता हैं कि सूची प्रतिदिन कार्य समाप्ति पर क्षेत्रीय ए0एन0एम0 के माध्यम से ब्लाक मुख्यालय पर निर्धारित प्रपत्र में उपलब्ध करायेंगी। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ राजीव सिंघल, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ नीलेश श्रीवास्तव, डाॅ अजय सिंह, डाॅ एस0 के0 सिंह के अलावा सभी एम0ओ0आई0सी0, जिला कार्यक्रम अधिकारीश्रीमती वाणी वर्मा, अपर जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय, जिला पंचायत राज अधिकारी अरविन्द कुमार के अतिरिक्त यूनीसेफ के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं