
मुफ्त नेत्र शिविर में 600 मरीजों का परीक्षण, 400 को चश्मा वितरित
मिर्जापुर। सक्षम काशी प्रांत महिला टोली द्वारा मंगलवार को मुजेहरा कला पंचायत भवन में आयोजित निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। “सक्षम भारत, समर्पित भारत” के उद्देश्य के तहत आयोजित इस शिविर में करीब 600 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया, जिसमें लगभग 400 जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मा वितरित किया गया, जबकि अन्य मरीजों को दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राजू सिंह उपस्थित रहे। इस दौरान हाई कोर्ट के अधिवक्ता आशीष श्रीवास्तव, सक्षम मिर्जापुर महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष एवं समाज सेविका ज्योति श्रीवास्तव, राधा सिंह (महिला प्रमुख, सक्षम काशी प्रांत), ममता सिंह सह महिला प्रमुख सक्षम काशी प्रांत, सुभाष सिंह व अनीता सिंह ग्राम प्रधान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर नेत्र स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग भी समय पर अपनी आंखों का इलाज करा सकें। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सक्षम से जुड़े कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा। ज्योति श्रीवास्तव ने बताया कि शाह हॉस्पिटल वाराणसी की टीम डॉ अजय मौर्य के नेतृत्व में मौजूद थी।














