समाचारसमाधान दिवस का आयोजन, कुल-64 प्रार्थना पत्रों में से 08 का हुआ...

समाधान दिवस का आयोजन, कुल-64 प्रार्थना पत्रों में से 08 का हुआ मौके पर निस्तारण-MIRZAPUR

जनपद के थानों पर समाधान दिवस का आयोजन, कुल-64 प्रार्थना पत्रों में से 08 का हुआ मौके पर निस्तारण*
आज दिनांक-02-02-2019 को शासन के निर्देशानुसार जनता की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण हेतु जनपद के समस्त थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान थाने पर आने वाले लोगों की समस्याएं सुनी गई तथा निस्तारण भी कराया गया। उक्त थाना समाधान दिवस में जनपद के समस्त थानों पर कुल- 64 प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 08 मामलों का निस्तारण कराया गया, जबकि 56 शेष मामलों के निस्तारण हेतु राजस्व विभाग व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को रवाना किया गया।
दिनांक-02-02-2019 को आयोजित थाना समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों को थानावार विवरण निम्नानुसार हैः-
थाना कोतवाली शहर में 01 प्रार्थना पत्र प्राप्त 01 निस्तारित, कोतवाली कटरा में 02 प्रार्थना पत्र प्राप्त 01 निस्तारित व 01 शेष, थाना विन्ध्याचल में 01 प्रार्थना पत्र प्राप्त 01 शेष, को0देहात में कुल 05 प्रार्थना पत्र प्राप्त 05 शेष, थाना चील्ह में कुल 07 प्रार्थना पत्र प्राप्त 07 शेष, थाना कछवां में कुल 04 प्रार्थना पत्र प्राप्त 04 शेष, थाना पड़री में कुल 08 प्रार्थना पत्र प्राप्त 02 निस्तारित 06 शेष, थाना लालगंज में कुल 05 प्रार्थना पत्र प्राप्त 03 निस्तारित 02 शेष, थाना जिगना में कुल 07 प्रार्थना पत्र प्राप्त 01 निस्तारित 06 शेष, थाना चुनार में कुल 06 प्रार्थना पत्र प्राप्त 06 शेष, थाना अदलहाट में कुल 05 प्रार्थना पत्र प्राप्त 05 शेष, थाना जमालपुर में 03 प्रार्थना पत्र प्राप्त 03 शेष, थाना अहरौरा में कुल 03 प्रार्थना पत्र प्राप्त 03 शेष, थाना मड़िहान में कुल 06 प्रार्थना पत्र प्राप्त 06 शेष रहे। निस्तारण हेतु शेष कुल 56 प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों को रवाना किया गया |

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं