
पुलिस के उच्चाधिकारी व राजनैतिक व्यक्तियों का नाम लेकर सरकारी अधिकारी/कर्मचारीयों के उपर दबाव बनाने व धन उगाही करने वाला का शातिर अभियुक्त गिरफ्तार -*
मिर्जापुर पुलिस ने प्रेस पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि थाना कछवां जनपद मीरजापुर पर वादी ज्ञान प्रकाश पुत्र मूलचन्द्र निवासी कटका लोहरापुर थाना कछवां जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध पुलिस से लाभ दिलाने का नाम पर 60000/- रूपये का ठगी करने, पैसा वापस मांगने पर गाली-गुप्ता देने व जान से मारने की धमकी के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दिया गया । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कछवां पर मु0अ0सं0-156/2025 धारा 318(4),316(2),352,351(4) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
“सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में घटना से सम्बन्धित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी कछवां को निर्देश दिये गये थे । उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः 16.09.2025 को थाना कछवां पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना, साक्ष्य संकलन व भौतिक/इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के आधार पर थाना
कछवां क्षेत्रांतर्गत थाना कछवां कस्बा से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त आयुष उर्फ अमरेन्द्रनाथ तिवारी पुत्र उपेन्द्र नाथ तिवारी निवासी नोनापार थाना भटनी जनपद देवरीया को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 02 अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया व ठगी का 54000/- रूपये अभियुक्त के खाते में फ्रीज कराया गया । सम्बन्धित अभियुक्त को थाना कछवां पुलिस द्वारा नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है ।
*विवरण पूछताछ-* 
गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि मेरे द्वारा पुलिस के उच्चाधिकारी व राजनैतिक व्यक्तियों के साथ पहचान होने की बात बताकर सरकारी अधिकारी/कर्मचारियों पर दबाव बनाकर कर काम कराने के नाम पर लोगों से पैसे की ठगी की जाती है ।
*नाम पता गिरफ्तार/हिरासत अभियुक्तगण—*
1- अमरेन्द्रनाथ तिवारी निवासी नोनापार थाना भटनी जनपद देवरीया, उम्र करीब 30 वर्ष ।
*पंजीकृत अभियोग—*
मु0अ0सं0-156/2025 धारा
318(4),316(2),352,351(4) बीएनएस थाना कछवां जनपद मीरजापुर ।
*विवरण बरामदगी—*
02 अदद मोबाइल फोन बरामद ।
54000/- रूपये खाते में फ्रीज कराया गया ।
*गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम—*
प्रभारी निरीक्षक अमरजीत चौहान, मय पुलिस टीम थाना कछवा जनपद मीरजापुर ।
उ0नि0 साहिद यादव, उ0नि0 राकेश सिंह, मय पुलिस टीम थाना कछवां जनपद मीरजापुर ।















