
मीरजापुर, सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर में ग्रुप सी और ग्रुप डी के इंटर-हाउस बास्केटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबला उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुए। चारों हाउस—नर्मदा, कावेरी, ब्रह्मपुत्र और गंगा—के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क का उत्कृष्ट परिचय दिया।
मैचों के दौरान विद्यार्थियों ने कौशल और संयम का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। दर्शकों ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया, जिससे पूरा परिसर ऊर्जा और रोमांच से भर गया।
ग्रुप सी परिणाम
बॉयज़ : विजेता – गंगा, उपविजेता – कावेरी
गर्ल्स : विजेता – गंगा, उपविजेता – नर्मदा
ग्रुप डी परिणाम
बॉयज़ : विजेता – ब्रह्मपुत्र, उपविजेता – नर्मदा
गर्ल्स : विजेता – ब्रह्मपुत्र, उपविजेता – कावेरी
विद्यालय प्रबंधन और खेल विभाग ने सभी विजेता टीमों को बधाई देते हुए प्रतिभागी खिलाड़ियों के समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों की यह खेल भावना और अनुशासन ही इस आयोजन को यादगार बनाता है।















