
बुराई के प्रतीक दस सिर वाले रावण का बच्चों ने दहन किया पुतला*
मिर्जापुर। बुंदेलखंडी स्थित सेठ द्वारका प्रसाद बजाज किंडरगार्टन विंग में धूमधाम से दशहरे का पर्व मनाया गया। विद्यालय प्रांगण में खड़ा किया गया रावण का पुतला बहुत ही आकर्षक था। राम की वेश में सजे छात्रों ने दस सिर वाले बुराई के प्रतीक रावण के पुतले को जलाया गया। बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। विद्यालय के कक्षा 2 के छात्र-छात्राओं द्वारा रामायण की सुंदर नाट्य प्रस्तुत की गई। बच्चे रंग-बिरंगे एवं आकर्षक परिधान में पहुंचे थे। कुछ बच्चे श्री राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान, रावण तथा शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा के रूप में सज कर आए थे। इस अवसर पर कक्षाध्यापिकाओं द्वारा बच्चों को दशहरा मनाया जाने का कारण, महत्व एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गई। रामायण की कथा को विभिन्न कक्षाओं में विविध कहानियों के माध्यम से बच्चों को
समझाने का प्रयास किया गया। बच्चों द्वारा दशहरे से संबंधित आर्ट एवं क्राफ्ट वर्क भी किए गए थे, जो कि उन्हें दशहरे से संबंधित ज्ञान अर्जन में सहायक है। डायरेक्टर ज्योति बजाज ने कहा कि विद्यालय में दशहरा मनाया जाने का उद्देश्य बच्चों को अपनी संस्कृति से अवगत कराना है, जो कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक है। इस प्रकार के आयोजन से बच्चों का उत्साहवर्धन होता है तथा उनकी रुचि एवं जिज्ञासा बढ़ती है।