सैकड़ों की संख्या में लोगों ने ग्रहण की युवा कांग्रेस की सदस्यता।

36



युवा कांग्रेस ब्लॉक स्तर पर करेगी संगठन को मजबूत जगह जगह होगा जनसंवाद का कार्यक्रम।

मिर्ज़ापुर। यूथ कांग्रेस की एक आवश्यक बैठक मिशन कंपाउंड स्थित कार्यालय पर हुई जहां पर सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने यूथ कांग्रेस का दामन थामा।

मुख्य अतिथि के रूप में यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश मिश्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश का नौजवान भाजपा सरकार के रोजगार विरोधी नीतियों से त्रस्त हो चुका है वह बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस के सकारात्मक राजनीति को पसंद कर रहा है नौजवानों के यूथ कांग्रेस से जुड़ने से आने वाले समय में इसका व्यापक असर देखने को मिलेगा।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव मनीष दुबे ने कहा कि वर्तमान समय में कांग्रेस को लेकर लोगों के मन में सकारात्मक भावना है। लोग परिवर्तन के लिए इस बार कांग्रेस की सरकार बनाने का काम करेंगे। कहा की नौजवान लगातार कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे हैं।

अध्यक्षता करते हुए यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमर दुबे ने कहा कि यूथ कांग्रेस ब्लॉक स्तर पर जनसंवाद का कार्यक्रम आयोजित करेगा। जिससे और अधिक से अधिक नौजवानों को पार्टी से जोड़ा जा सके।

कार्यक्रम का संचालन यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष तन्मय तिवारी ने किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से आयुषी शुक्ला धीरज त्रिपाठी विकास ओझा जिला महासचिव आयुष त्रिपाठी, एनएसयूआई उपाध्यक्ष अंकित दीक्षित, सुधांशु पांडे, अंकित सिंह, हर्ष सिंह, आकाश शर्मा ,मनीष बिंद ,विशाल मिश्रा, नितेश दुबे, विपिन चौबे, मनु जयसवाल, मनीष मिश्रा, मयंक मिश्रा, अभिनव पांडे, अंकित दुबे, आयुष्मान दुबे, दिव्यांश शुक्ला, अमन शुक्ला, आकाश, राज, शिवम मिश्रा, पंडित अंकित दुबे, आदि लोग उपस्थित रहे ।