
स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के बूथों का जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया निरीक्षण
पीठासीन अधिकारियों और माइक्रो आब्जर्वर को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी चुनाव कराने के दिए निर्देश
मीरजापुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद वाराणसी खंड के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार गंगवार ने नगर क्षेत्र के घंटाघर स्थित बूथ संख्या 99, 224 एवं 225 का भ्रमण कर निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने मौके पर उपस्थित पीठासीन अधिकारियों एवं माइक्रो आब्जर्वर से निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया जाए। साथ ही निर्वाचन संबंधी सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का पूरी सतर्कता के साथ पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि चुनाव प्रक्रिया सकुशल संपन्न हो सके।













