स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम संपन्न

87


मिर्जापुर
जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार और मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी वीएस के द्वारा किया गया सम्मानित।

जिलाधिकारी द्वारा विद्यालयो में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रधानाध्यापक, शिक्षको को किया गया सम्मानित

मीरजापुर 04 जुलाई 2022- जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार व मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस द्वारा की अध्यक्षता में स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रधानाध्यापक, शिक्षको को पुरस्कृत किया गया। साथ ही ग्राम प्रधानो को भी विद्यालय में उत्कृष्ट सहयोग देने हेतु पुरस्कृत किया गया। आपरेशन कायाकल्प में जनपद के 08 प्रधानाध्यापको को पुरस्कार प्रदान किया। पुरस्कृत प्रधानाध्यापक नील कान्त पाण्डेय, मधुरिमा तिवारी, दुर्गा सिंह, प्रेम वीर, रवि कान्त द्विवेदी, ज्योति प्रकाश पाण्डेय, प्रमोद यादव, बलवन्त को प्रदान किया गया। इसी क्रम में विद्यालय में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 06 ग्राम प्रधानो को भी पुरस्कृत किया गया। पुरस्कृत ग्राम प्रधानों में क्रमशः मधु सिंह, मनीषा देवी, पार्वती देवी, रश्मी पटेल, रिन्की सिंह एवं विजय बहादुर मौर्या को प्रदान किया गया। कुल 19 विद्यालयो के विभिन्न श्रेणी में पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गौतम प्रसाद, जिला पंचायत राज अधिकारी अरविन्द कुमार एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी व प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण व ग्राम प्रधान उपस्थित रहें।