
*नगर पालिका परिषद मीरजापुर द्वारा 79वे स्वतंत्रता दिवस पर स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है।*
*जिसमें तेरह अगस्त को दोपहर तीन बजे से सिटी क्लब से घंटाघर तक तिरंगा यात्रा एवं शाम छः बजे से बॉलीवुड कलाकारों द्वारा घंटाघर में “मैं सुभाष बोल रहा हूं” का मंचन किया जायेगा।*
*चौदह अगस्त को शाम छः बजे से घंटाघर प्रांगण में नाटकों का मंचन एवं लोक गायन का कार्यक्रम किया जायेगा।*
*पंद्रह अगस्त को शाम छः बजे से घंटाघर में ही लोकप्रिय नाटकों का मंचन एवं कवि अभिजीत मिश्र द्वारा एकल काव्य पाठ किया जाएगा।इसके साथ ही “चेयरमैन अवॉर्ड”का वितरण किया जायेगा।*















