स्वस्थ्य जीवन के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी है-MIRZAPUR

36

9453821310-तिसुही मड़िहान स्थित एस. एस. पी. पी. डी. पी. जी. कॉलेज एवं मां विंध्यवासिनी बी. टी. सी. कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ राकेश मौर्य ने पर्यावरण संरक्षण पर विचार व्यक्त करते हुए बताया कि स्वस्थ्य जीवन के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी है ।इसका महत्वपूर्ण उपाय अधिक से अधिक पौध रोपण और संरक्षण करना होगा। हम स्वयं स्वस्थ रहना चाहते हैं या अपनी पीढ़ी को स्वस्थ रखना चाहते हैं ।तो पर्यावरण संरक्षण मात्र के उपाय है। पर्यावरण संरक्षण पर छात्र-छात्राओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य एवं आशीष चतुर्वेदी, पूजा सिंह, नील रतन सिंह, अजीत सिंह ,यशपाल सिंह ,नंदा प्रजापति, मातेश्वरी देवी आदि समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।