समाचारस्वामी विवेकानंद जी के विचारों पर जब युवा चलेगा तभी देश समृद्ध...

स्वामी विवेकानंद जी के विचारों पर जब युवा चलेगा तभी देश समृद्ध होगा :- ई० विवेक बरनवाल



स्वामी विवेकानंद जी के जयंती पर बसही स्थित सेमफोर्ड स्कूल में एकल विद्यालय अभियान संगठन के द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया गया। संगठन की अंचल अध्यक्ष इंजीनियर विवेक बरनवाल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने अपने जीवन काल में भारतीय संस्कृति और हिंदू धर्म का पूरे विश्व में विस्तार किया साथ ही साथ युवाओं को यह प्रेरणा दी कि अपने पद पर तब तक चलते रहे जब तक अपने लक्ष्य को प्राप्त ना हो जाए। कार्यक्रम में भाग के उपाध्यक्ष इंद्र कुमार सिंह जी ने स्वामी जी के 39 साल के जीवन पर प्रकाश डाला और सभी उपस्थित सदस्यों से अनुरोध किया कि एकल अभियान स्वामी जी के विचारों को आगे बढ़ाने के लिए स्थापित की गई थी और आज हम सभी उसी पर कार्य कर रहे हैं।
कार्यक्रम में अभियान के सचिव सौरभ श्रीवास्तव , केंद्रीय से अभियान प्रमुख जीतू पहान , नगर समिति अध्यक्ष अनुज उमर , ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष सौरभ श्रीवास्तव ने स्वामी के विचारों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का कुशल संचालन अंचल अभियान प्रमुख शिवजीत ने किया एवं कार्यक्रम में आर योग समिति के अध्यक्ष डॉक्टर संदीप श्रीवास्तव एवं उपाध्यक्ष डॉक्टर डी एन द्विवेदी जी, अंचल एवं संच के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं