समाचारहरे भरे वृक्ष धरती का गहना है’ -जगदीश सिंह पटेल

हरे भरे वृक्ष धरती का गहना है’ -जगदीश सिंह पटेल

भारतीय जनता पार्टी के नेता जगदीश सिंह पटेल ने पौधरोपण कर पर्यावरण के प्रति किया जागरूक

वनावरण एवं हरीतिमा को बढ़ाने हेतु सभी लोग एक पौधा अवश्य लगाये – जगदीश सिंह पटेल
मीरजापुर 03 जुलाई, 2021/भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जगदीश सिंह पटेल द्वारा ’वन महोत्सव’ के क्रम में अपने आवास पर आज सुबह 10 बजे रुद्राक्ष का पौधा लगाया गया एवं उनके बेटे व ब्लाक प्रमुख के मुख्य दावेदार द्वारा महुआ का पौधा रोपित किया गया। जगदीश सिंह पटेल व उनके पुत्र ने कहा कि ’हरे भरे वृक्ष धरती का गहना है’ कोविड काल मे आक्सीजन की कमी से जूझ रहें लोगो ने पेड़-पौधे के महत्व एवं उपयोगिता को समझा। प्रदेश मे वनावरण एवं हरीतिमा को बढ़ाने हेतु सभी लोग एक पौधा अवश्य लगाये। इस अवसर पर भारी संख्या में जगदीश सिंह पटेल के शुभचिंतक मौजूद रहे। मीरजापुर मण्डल द्वारा भी उपस्थित पर पौधा रोपित किया गया । प्रभागीय वनाधिकारी श्री पीएस त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश मे वृहद पौधरोपण कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 04 जुलाई 2021 को उक दिन मे 25 करोड़ तथा शेष 05 करोड़ पौधो को जुलाई माह मे वर्षा के अनुसार रोपित किया जायेंगा। जनपद मीरजापुर मे 27 विभागो के सहयोग एवं समन्वय से कुल 67 लाख पौधरोपण मे कल 55 लाख पौधो का रोपण किया जायेगा। जनपद मे वृहद वृक्षारोपण कार्येक्रम हेतु अनुराग यादव सचिव नगर विकास को जनपद का नोडल अधिकारी नामित किया गया हैं। नोडल अधिकारी द्वारा मीरजापुर वन प्रभाग, मीरजापुर मड़िहान रेंज के अन्तर्गत ’30 करोड़ वृक्षारोपण जन आन्दोलन 2021’ में औषधीय पौधो की स्थापना की जायेगी तथा उपस्थित ग्रामीणो को वृक्षो के महत्व एवं उनकी उपयोगिता को बताते हुये उन्हें जागरूक किया जायेगा। औषधीय वाटिका मे सतावर, गिलोय, तुलसी, ग्वारपाठा, बालमखीरा के साथ आंवला, हर्र ढांक, बरगद,पीपल, पाकड़, गुलर, जामुन, इमली, बहेड़ा, बेल, चिरौंजी, नीम, अर्जुन, मौलश्री, सहजन, अमलतास आदि के औषधीय महत्व वाले पौधो का रोपण किया जायेगा। इस कार्यक्रम में मण्डलायुक्त कार्यालय एवं वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं