हलिया में धर्म परिवर्तन के मामले में पुलिस का त्वरित एक्शन,मिर्जापुर

भांजी से मारपीट, गाली-गलौज और धर्म परिवर्तन का दबाव, आरोपी गिरफ्तार
हलिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मचा हड़कंप
मीरजापुर, 4 जनवरी।
थाना हलिया क्षेत्र में सामने आए धर्म परिवर्तन से जुड़े गंभीर मामले में पुलिस ने नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना को लेकर इलाके में चर्चा तेज हो गई है।
पीड़ित पक्ष की ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया कि अभियुक्त ने वादी की भांजी के साथ मारपीट, गाली-गलौज की और उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का प्रयास किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में हलिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आजाद उर्फ इम्ताज को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, धर्म परिवर्तन से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी और विवेचना गहराई से की जा रही है।