₹ 25 हजार का इनामिया गौ तस्कर गिरफ्तार, मीरजापुर

*थाना लालगंज पुलिस टीम द्वारा गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित ₹ 25 हजार का इनामिया गौ तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस बरामद—*
“सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने तथा अपराध की रोकथाम एवं इनामिया/पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में प्रभावी कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं ।

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false,”used_sources”:{“version”:1,”sources”:[{“id”:”281793139058211″,”type”:”ugc”},{“id”:”314096429037211″,”type”:”ugc”}]}}

उक्त निर्देश के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थाना लालगंज पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है । दिनांक 26.07.2024 को थाना लालगंज पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि इस दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा थाना लालगंज क्षेत्रांतर्गत ग्राम बस्तरा के पास से मु0अ0सं0-मु0अ0सं0-275/2025 धारा-3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के अभियोग से सम्बन्धित ₹ 25 हजार के इनामिया गो तस्कर अभियुक्त गुड्डू अंसारी निवासी अईलाय थाना चाँद जनपद कैमूर भभूआ बिहार को गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से 01 अदद देशी तमंचा 315 बोर मय जिन्दा कारतूस बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना लालगंज पुलिस पर मु0अ0सं0-293/2025 धारा 3/5 आयुध अधिनियम बनाम लखन उपरोक्त के विरूद्ध पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त—*
गुड्डू अंसारी निवासी अईलाय थाना चाँद जनपद कैमूर भभूआ बिहार, उम्र करीब- 35 वर्ष ।
*आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0स0- 10/2024 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि. थाना लालगंज जनपद मीरजापुर ।
2. मु0अ0स0- 275/2025 धारा 3(1) उ.प्र. गिरोह बन्द अधि. थाना लालगंज जनपद मीरजापुर ।
3. मु0अ0स0- 01/2025 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि. थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर ।
4. मु0अ0स0- 10/2021 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि. थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर ।
5. मु0अ0स0- 29/2019 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि. थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर ।
6. मु0अ0स0- 34/2021 धारा 307/41,411 भादवि थाना इलिया जनपद चन्दौली ।
*गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम—*
थानाध्यक्ष- संजय कुमार सिंह, मय पुलिस टीम थाना लालगंज जनपद मीरजापुर ।