03 बाल अपचारी गिरफ्तार, कब्जे से ₹ 62500.00/- तथा अंगूठी व एंड्रायड मोबाइल बरामद


वीरेंद्र गुप्ता पत्रकार मिर्जापुर 94 53 82 1310,

*1-* *थाना पड़री पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 03 बाल अपचारी गिरफ्तार, कब्जे से ₹ 62500.00/- तथा अंगूठी व एंड्रायड मोबाइल बरामद —*
अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना पड़री पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 03 बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया गया । दिनांक 10.05.2021 को थाना पड़री क्षेत्र ग्राम पुतरिहॉ निवासी उमाशंकर(वादी) द्वारा थाना स्थानीय पर दिनांक 08/09.05.2021 को अज्ञात चोरो द्वारा घर का दरवाजा तोड़कर नगदी व आभूषण चोरी करने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। उक्त अभियोग की विवेचना एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम में त्वरित कार्यवाही करते हुए उ0नि0 आशुतोष सिंह मय हमराह का0 वेदप्रकाश व का0 योगेन्द्र कुमार द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्त 1-इन्द्रकुमार उर्फ छोटू पुत्र अजय(बाल अपचारी), 2-बब्लू कुमार पुत्र लिट्टूर(बाल अपचारी), 3-प्रकाश मौर्या पुत्र निरहू(बाल अपचारी) समस्त निवासीगण पुतरिहां थाना पड़री मीरजापुर को आज दिनांक 11.05.2021 को पुतरिहां से समय 10.30 बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों में से इन्द्रकुमार उर्फ छोटू के कब्जे से ₹ 45000.00/-, बब्लू कुमार के कब्जे से ₹ 8000.00/-, प्रकाश मौर्या के कब्जे से ₹ 9500.00/- (कुल ₹ 62500.00/-) तथा अंगूठी व एक अदद एंड्रायड मोबाइल बरामद किया गया ।

———–
*2-* *जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 23 व्यक्तियों का दं0प्र0सं0 151/107/116 में चालान किया गया ।*
थाना को0शहर—12.
थाना को0कटरा—01.
थाना हलिया—01.
थाना लालगंज—04.
थाना मड़िहान—02.
थाना जमालपुर—03.