
*जनपद में अपराध नियन्त्रण एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये गये अभियान के दौरान थाना अहरौरा पुलिस द्वारा एक पिकअप पर क्रूरतापूर्वक लादे 07 राशि गोवंश बरामद, थाना लालगंज पुलिस द्वारा 10 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार, थाना हलिया पुलिस द्वारा 02 नफर वारण्टी गिरफ्तार तथा जनपद में कानून/ शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु कुल 11 व्यक्तियों का शान्ति भंग में किया गया चालान। जिसका थानावार विवरण निम्नवत है-*
*1-* *थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 01 पिकअप वाहन पर क्रूरतापूर्वक लादकर वध हेतु ले जा रहे कुल 07 राशि गोवंश बरामद*
अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में उ0नि0 विमलेश कुमार सिंह मय हमराह गश्त/चेकिंग में मामूर थे कि प्राप्त सूचना के आधार पर बभनी पेट्रोल पम्प के पास से एक वाहन पर क्रूरतापूर्वक लादकर वध हेतु ले जाये जा रहे कुल 07 राशि गोवंश बरामद किया गया। इस सम्बन्ध में थाना अहरौरा में मु0अ0सं0-29/19 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम तथा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम पंजीकृत किया गया।
*विवरण बरामदगीः-*
1- पिकअप वाहन इन्जन नम्बर- TBJ19J6412, चेसिस नम्बर-MA1-ZU2TBKJ1B26365
2- कुल 07 राशि गोवंश (06 साँड़ व 01 गाय)
*घटनास्थलः-*
बभनी पेट्रोल पम्प के पास थाना अहरौरा
*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-*
1-उ0नि0 विमलेश कुमार सिंह प्रभारी चौकी इमिलिया चट्टी थाना अहरौरा मीरजापुर।
2-हे0कां0 अवधेश यादव थाना अहरौरा मीरजापुर।
3-हे0कां0 मुरलीधर राय थाना अहरौरा मीरजापुर।
*2-* *थाना लालगंज पुलिस द्वारा 10 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार*
अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में उ0नि0 बैचू सिंह यादव थाना लालगंज मय हमराह गश्त/चेकिंग में मामूर थे कि बस्तरा मोड़ से अभियुक्त उदयराज सिंह पुत्र लल्लन सिंह निवासी रामपुर कामता थाना लालगंज मीरजापुर* को 10 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना लालगंज में मु0अ0सं0-37/19 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेजा गया।
*3-* *थाना हलिया पुलिस द्वारा 02 नफर वारन्टी गिरफ्तार-*
अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में उ0नि0 रामज्ञान सिंह यादव थाना हलिया मय हमराह गश्त/चेकिंग में मामूर थे कि जरिये मुखबिर प्राप्त सूचना के आधार पर *वारण्टी 1- कुन्जबिहारी पाल पुत्र जयपति पाल निवासी रामपुर नौडिहा थाना हलिया मीरजापुर, 2- हरीदास पाल पुत्र जयपति नाथ निवासी रामपुर नौडिहवा थाना हलिया मीरजापुर* को उनके घर से* आज दिनांक-26.02.2019 को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।