समाचार09 दिसम्बर तक 3147 किसानों से 20,006.88 मीट्रिक टन की खरीद की...

09 दिसम्बर तक 3147 किसानों से 20,006.88 मीट्रिक टन की खरीद की गयी

मीरजापुर 09 दिसम्बर 2023- जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देश के अनुपालन में जनपद में धान खरीद वर्ष 2023-24 के अन्तर्गत दिनांक 09.12.2023 तक 3147 किसानों से 20,006.88 मीट्रिक टन की खरीद की गयी है, जो आज की तिथि में गतवर्ष की कुल खरीद 22,266.06 मीट्रिक टन के सापेक्ष लगभग 2259.18 मीट्रिक टन का अन्तर है जिसका मुख्य कारण विगत कई दिनों से खराब मौसम के कारण क्रय केन्द्रों पर धान की आवक में कमी है तथा खुले बाजार में धान का बढ़ता हुआ मूल्य है, जो लगभग रूपया 2100 प्रति कुन्तल बताया जा रहा है। भुगतान खरीद के सापेक्ष देय भुगतान का 4367.01 लाख के सापेक्ष 3618.42 लाख का भुगतान किया गया है जो 82.86 प्रतिशत है। 748.59 लाख का भुगतान शेष है जो पी0एफ0एम0एस0 की स्वचालित आॅनलाईन प्रक्रिया के अधीन है, संस्थाओं के पास पर्याप्त धनराशि भुगतान हेतु उपलब्ध है। धान प्रेषण कुल खरीद 20,006.88 मीट्रिक टन के सापेक्ष मिलों को धान का प्रेषण 14,301.52 मी0टन किया गया है जो 71.48 प्रतिशत है। सभी धान परिवहन ठेकेदारों को प्रति केन्द्र न्यूनतम दो ट्रकों में जी0पी0एस0 लगाने हेतु सभी संस्था प्रभारियों को नोटिस निर्गत करने का निर्देश दिया गया। सी0एम0आर0 सम्प्रदान देय सी0एम0आर0 मात्रा के सापेक्ष जनपद में 6467.00 मी0 टन का सम्प्रदान भारतीय खाद्य निगम में किया जा चुका है जो 66.82 प्रतिशत है। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) द्वारा क्षेत्रीय प्रबन्धक, एस0डब्लू0सी0 तथा प्रबन्धक, डिपो भारतीय खाद्य निगम को दिये गये निर्देश के क्रम में एस0डब्लू0सी0 अहरौरा तथा पगार डिपो पर सी0एम0आर0 चावल के सम्प्रदान का कार्य प्रारम्भ हो चुका है। बोरों की उपलब्धता जनपद में कुल 1301 गांठ (1301ग्500त्र6,50,500) बोरा उपलब्ध है, जो खरीद हेतु पर्याप्त है। पी0सी0एफ0 संस्था को 200 गांठ (200ग्500त्र1,00,000), पी0सी0यू0 को 318 गांठ (318ग्500त्र1,59,000) यू0पी0एस0एस0 को 80 गांठ (80ग्500त्र40,000) एवं मण्डी समिति के पास 23 गांठ (23ग्500त्र11,500) बोरा जनपद के बफर गोदाम से निर्गत किया गया है। इसके अतिरिक्त संस्थाओं द्वारा धान खरीद 50 प्रतिशत हेतु उपयोगी बोरों की व्यवस्था उपने स्तर से की जा रही है। अबतक कुल 5,00,172 उपयोगी बोरे संस्थाओं द्वारा अपने केन्द्रों पर उपलब्ध कराये गये हैं। जी0पी0एस0 युक्त कुल ट्रकों की संख्या कुल 91 केन्द्रों पर धान की ढुलाई हेतु अबतक 101 वाहनों में जी0पी0एस0 लगाया जा चुका है। दिनांक 06.12.2023 से पोर्टल पर इसकी सम्भाग स्तर पर निगरानी हेतु मुख्यालय द्वारा आई0डी0 पासवर्ड स्थानीय अधिकारियों को भी उपलब्ध करवा दिये गये है, जिसके द्वारा क्रय केन्द्रों से धान लेकर चावल मिलों को जाने वाली ट्रकों की सतत् निगरानी की जा रही है। किसान पंजीकरण जनपद मंे कुल 23047 किसानों धान विक्रय हेतु पंजीकरण कराया गया है जिसके सापेक्ष कुल 16484 पंजीकरण सत्यापित किया गया है। तहसील लालगंज में कुल 4057 पंजीकरण, तहसील सदर में 3197 पंजीकरण, तहसील चुनार में 6709 पंजीकरण एवं तहसील मड़िहान में 2521 पंजीकरण सत्यापन किया जा चुका है। बाजरा खरीद दिनांक 09.02.2023 तक जनपद में 584 किसानों से कुल 1684.65 मी0टन बाजरे की खरीद एवं भुगतान 78.07 प्रतिशत किया गया है। सम्भाग के अन्य 02 जनपदों की तुलना मंे जनपद मीरजापुर में सर्वाधिक बाजरा क्रय किया गया है। हाईब्रिड धान हाईब्रिड धान खरीद के सम्बन्ध में किसान भाईयों को सूचित किया जाता है कि केन्द्र पर हाईब्रिड धान के विक्रय हेतु किसान को हाईब्रिड धान के बीज खरीद सम्बन्धी प्रपत्र तथा अपना घोषणापत्र अनिवार्य रूप से देना होगा। नीतिगत मानकों के अनुसार अधिकतम 35 प्रतिशत की सीमा तक ही हाईब्रिड धान का क्रय किया जा सकता है।
अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) द्वारा सभी संस्था प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि सभी क्रय केन्द्रों पर खरीद हेतु पर्याप्त बोरों की अग्रिम उपलब्धता सुनिश्चित कराते हुये केन्द्र पर खरीदे गये धान का त्वरित गति से चावल मिलों को प्रेषण सुनिश्चित कराये। सभी उपजिलाधिकारियों को अपर जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है कि वे लम्बित किसान पंजीकरण का त्वरित सत्यापन करते हुये अपने स्तर पर केन्द्रवार समीक्षा करके जिन केन्द्रों पर धान की आवक अधिक वहाँ तौल कांटे बढ़ाने हेतु स्पष्ट संस्तुति तत्काल कार्यालय को उपलब्ध करायें।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं