13 ,7, 2024 से 14 चक्का ट्रक मिर्जापुर के शास्त्री पुल से आवागमन हेतु मिली अनुमति

1067

13 जुलाई से शास्त्री सेतु पर 14 चक्के वाहनो का आवागमन हेतु जिलाधिकारी ने प्रदान की अनुमति

जिलाधिकारी ने व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर दी जानकारी

मीरजापुर 12 जुलाई 2024-जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर शास्त्री सेतु पर भारी वाहनों के आवागमन हेतु समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने शास्त्री सेतु के मरम्मत हेतु 06 इंजीनियरों की समिति गठित की गई थी उनके द्वारा दी गई संस्तुतियों के क्रम में मरम्मत के एक सप्ताह पूर्ण हो गया है जिसके क्रम में 13 जुलाई 2024 को प्रातः 10 बजे से 06 चक्का भार 12.50 टन, 10 चक्का भार 18 टन, 12 चक्का भार 24 टन एवं 14 चक्का भार 30 टन के वाहन अभी अनुमन्य होगी और अगले आने वाले 10 दिनों में एक हाइट बैरियर जो मोटर व्हीकल एक्ट के तहत है वह दोनो तरफ लगवाया जाएगा इसके साथ ही दोनों तरफ व्यापारिक मंडल ने सहमति जताई है बेटब्रज की स्थापना करेंगे और 10 दिन बाद जब हाइट बैरियर लग जाएगा तो 18 चक्के के अनुमन्य भार वाले गाड़ियों के

आवागमन हेतु बैठक कर अनुमति प्रदान करने के सम्बन्ध में विचार किया जायेगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल, अपर पुलिस अधीक्षक नितेश सिंह, अधिशासी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड लोक निर्माण विभाग मीरजापुर जर्नादन सिंह यादव, सहायक अभियन्ता सेतु निगम रियाज हुसैन, मण्डल उपाध्याय उत्तर प्रदेश मोटर ट्रांसपोर्ट जसवंत सिंह, झग़जुंडी, अनूप दुबे ,मण्डल अध्यक्ष उत्तर प्रदेश मोटर ट्रांसपोर्ट, नगर अध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल शत्रुघन केेसरी एवं सम्बन्धित पदाधिकारीगण उपस्थित रहें।