समाचार26 नवम्बर 2022 को मनाया जायेगा भारत का 73वां संविधान दिवस

26 नवम्बर 2022 को मनाया जायेगा भारत का 73वां संविधान दिवस


मीरजापुर 25 नवम्बर 2022- प्रमुख सचिव न्याय एवं विधि परामर्शी उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा प्राप्त निर्देश के क्रम में आगामी 26 नवम्बर 2022 को भारत का 73वां सविधान दिवस मनाया जायेगा। उक्त आशय की जानकारी देते हुये प्रभारी पूर्ण कालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मीरजापुर ने बताया कि 26 नवम्बर 2022 को संविधान दिवस मनाया जायेगा। इस अवसर पर संविधान के मूल्य एवं सिद्धान्तों का उल्लेख करते हुये विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष की भाति आयोजित किये जायेंगे तथा समारोह में संविधान के आदर्शाे को बनाये रखने हेतु हमारी प्रतिबद्धता एवं संविधान की प्रस्तावना पर विस्तृत प्रकाश डाला जायेगा। उन्होने जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समस्त उप जिलाधिकारी को जारी एक पत्र में निर्देशित करते हुये कहा कि समस्त विद्यालयों के प्राचार्य, अध्यापको एवं कर्मचारियों के मध्यम भारतीय संविधान में उल्लिखित नागरिको के मौलिक कर्तव्यांे एवं अधिकारों, राष्ट्रध्वज, राष्ट्रगान के प्रति आदर भाव प्रेरित करने के उद्देश्य तथा राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियिम की जानकारी से संदर्भित लोक जागरूकता शिविर/कार्यशाला/गोष्ठी/वाद विवाद प्रतियोगिताओं के माध्यम से कार्यक्रमो का आयोजन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराया जाय।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं