28,11,2022 से अनिश्चितकालिन कार्य बहिष्कार की चेतावनी- अभय सिंह

97



मिर्जापुर

दिनांक 21.11.2022 दिन सोमवार को विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उ0प्र0 के बैनर तले शाखा जनपद, मीरजापुर के सभी विद्युत कर्मचारी अवर अभियन्ता व अभियन्तागण, मुख्य अभियन्ता (वितरण), मीरजापुर क्षेत्र मीरजापुर के कार्यालय के समक्ष 03.00 बजे से 05:00 बजे तक विरोध सभा में उपस्थित रहे। विरोध सभा में शीर्ष ऊर्जा प्रबन्धन की तानाशाही पूर्ण रवैये की कड़ी निन्दा की गयी। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के सभी घटक संघों के शीर्ष पदाधिकारी शक्ति भवन लखनऊ के सामने समय 03:00 बजे से 05:00 बजे तक विरोध सभा में उपस्थित रहे। सभा को सम्बोधित करते हुए जिला संयोजक इ० अभय सिंह ने बताया कि उ0प्र0 सरकार की ममारन्डम आफ आर्टिकल के संशोधित आदेश दिनांक: 24.05.2007 के आर्टिकल 32(1) के अनुसार ऊर्जा निगमों में चेयर मैन, प्रबन्ध निदेशकों एवं निवेशकों के पद पर नियमानुसार निर्धारित चयन प्रक्रिया व्यवस्था लागू की जाये सभी बिजली कर्मियों संवानिवृत्त कर्मियों को कैशलेश उपचार की सुविधा प्रदान की जाये। विनित सिंह ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी बिजली कर्मचारियों एवं अभियन्ताओं को पूर्व की भाँति 09 वर्ष कुल 14 वर्ष एवं कुल 19 वर्ष की सेवा के उपरान्त पदोन्नत पद के समयबद्ध वेतनमान प्रदान किये जायें। राजेश गौतम ने सना को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2000 के बाद ऊर्जा निगमों में आये समस्त कार्मिकों के लिए पुरानी पेन्शन व्यवस्था बहाल की जायें। विनोद प्रजापति ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि ऊर्जा निगमों के समस्त कार्मिकों की सुरक्षा हेतु पावर सेक्टर इमालाई प्रोटक्शन एक्ट लागू किया जाये। राम सिंह ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि केरल के एस०ई०बी० लिमिटेड और हिमाचल प्रदेश में एचपीएसईबी लिमिटेड की तरह उ0प्र0 के समस्त ऊर्जा निगमों का एकीकरण कर यूपीएसईबी का गठन किया जायें। दिव्येश सविता ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि विभाग में अव्यवहारिक लक्ष्यों को न दिया जाये तथा वर्तमान में सरकार एवं प्रबन्धन की मंशानुरूप उपभोक्ताओं की सेवा करने हेतु मानकनुरूप कर्मचारियों की भर्ती एवं समय से कार्यों का निस्तारण करने हेतु आवश्यक सनसाधन की तत्काल व्यवस्था करायी जाये। विपीन पटेल द्वारा सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि दिनांक 22.11.2022 से नियमानुसार कार्य किया जायेगा तथा दिनांक: 28:11:2022 को केन्द्र के निर्देशनुसार मशाल जुलुश कार्यक्रम चलाया जायेगा तथा दिनांक 28,11,2022 से अनिश्चितकालिन कार्य बहिष्कार किया जायेगा। स्व० ० राजा बाबू कटियार मुख्य अभियन्ता (वितरण), मीरजापुर क्षेत्र, मीरजापुर का निधन शीर्ष प्रबन्ध द्वारा दिनांक 18.11.2022 को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के द्वारा मानसिक तनाव के कारण रात में तीव्रह्दयाघात से हुआ और अब ये हमारे बीच में नहीं है। यह अत्यन्त ही दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। ऊर्जा निगमों के शीर्ष प्रबन्धन द्वारा स्वेच्छाचारी और मनमानेपन रवैये से उत्पन्न भय। के वातावरण ने अपने एक साथी की बली ले ली है। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उ०पण ऊर्जा निगमों के शीर्ष प्रबंधन और चेयरमैन के स्वैच्छाचारी दमनात्कम और भय उत्पन्न करने वाल रवैया की तीव्र निन्दा करती है विरोध सभा समापन के बाद संयुक्त संघर्ष समिति के सभी सदस्यों ने पूर्णा आत्मा स्व० ३० राजा बाबू कटियार मुख्य अभियन्ता (वितरण) मीरजापुर क्षेत्र मीरजापुर के प्रति भावभीनी श्रद्धाजली अर्पत किया। सभा में ई० अभय सिंह विनोद प्रजापति, विनीत सिंह, राजेश गौतम, प्रदीप मौर्या, विपीन पटेल, राम सजीवन सिंह, दिव्येश सविता, राम सिंह, शैलेन्द्र कुमार विश्वकर्मा, राम जनम यादव, पृथ्वीपाल चन्द्रीका प्रसाद शिव कुमार सिंह, अनुराग अग्रवाल, मनीष कुमार दीपक गुप्ता मृत्युन्जय सिंह अरूण कुमार दुर्गेश कुमार मौर्या मनोज कुमार सिंह, विनय बिन्द, शम्भू नाथ, विनय वैश्य, गुलाब प्रजापति, सतिश चन्द्र ध्यानचन्द्र वर्मा महेश्वर सिंह, विनय कुमार सिंह राजकुमार, संजीव कुमार सरोज कुमार पाल, विजय शंकर, दयाशंकर राजेश कुमार सिंह, डी०सी० पन्ध विजय शंकर मनीष, जोगेन्द्र संजय सैनी, धनेश मौर्या, उमेश यादव, रमेश कन्नौजिया, देवेन्द्र सिंह, शुभम यादव इत्यादि सदस्य उपस्थित रहे।