30 देवी देवताओ के भित्ति चित्रण से सजेगा विन्ध्य कारीडोर, जिलाधिकारी ने कारीडोर परिसर का भ्रमण कर किया निरीक्षण
मीरजापुर 23 अप्रैल 2025- मां विन्ध्यवासिनी देवी के धाम विन्ध्याचल में नव निर्मित विन्ध्य कारीडोर परिसर के दीवालो पर नव दुर्गा सहित धार्मिक कथागत से सम्बन्धित कुल 30 देवी देवताओ के भित्ति चित्र लगाए जायेंगे। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने आज विन्ध्याचल पहुंचकर कारीडोर परिसर का निरीक्षण कर
स्थान भी चिन्हित किया। जिलाधिकारी ने बताया कि कारीडोर परिसर में मां दुर्गा के विभिन्न रूपो से सम्बन्धित भित्ति चित्र होगे तथा विभिन्न धार्मिक कथागत देवी देवताओ के चित्र होंगे इसके अलावा मीरजापुर व विन्ध्याचल के प्राकृतिक व ऐतिहासिक विवरण को प्रदर्शित करने वाले भित्ति चित्र भी होंगे। उन्होंने कहा कि कारीडोर परिसर में 30 स्थल का चयन किया गया है जहां पर भित्ति चित्र लगाए जायेंगे ताकि जो भी श्रद्धालु आए वे मां विन्ध्यवासिनी देवी का दर्शन करने के साथ ही साथ हमारे धार्मिक, ऐतिहासिक कथाएं व जनपद मीरजापुर के भौगोलिक परिदृश्य के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें। कारीडोर परिसर में जिन भित्ति चित्रो का चयन कर लगाया जा रहा है उनमें देवी शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चन्द्रघंटा, कुष्मांडा, स्ंकदमाता, कात्यानी, कालरात्रि, महागौरी, सिद्धिदात्री, विन्ध्यवासिनी देवी, देवी नृत्य/तांडव, गंगा अवतरण, विन्ध्यवासिनी देवी मन्दिर (गर्भ गृह), कालीखोह मन्दिर, अष्टभुजा देवी मन्दिर, अदलपुरा शीतला माता मन्दिर, तारा देवी मन्दिर, रामेश्वर शिव मन्दिर, गड़बड़ा देवी मन्दिर, लाल भैरव मन्दिर, भंडारी देवी मन्दिर, गंगा जमुना सरस्वती मन्दिर, हनुमान मन्दिर, चुनार किला, द्ववादेश ज्योर्तिलिंग, देवी यात्रा और 108 नाम, कारपेट इंडस्ट्री एवं
मीरजापुर घंटाघर टावर, पीतल, मिट्टी, लकड़ी आदि उद्योग के भित्ति चित्र, राम गया घाट एवं अन्य देवी देवतओं के भित्ति चित्र सहित कुल 30 भित्ति चित्र लगाया जाएगा। जिलाधिकारी ने कारीडोर परिसर व चारो मुख्य गेट का भ्रमण कर पूरे परिसर में बेहतर सफाई कराने का निर्देश अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मीरजापुर को दिया। निरीक्षण के अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल, कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम के सहायम
अभियंता, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मीरजापुर गोवा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।