समाचार397 मझवा विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी की पुष्पलता विन्द ने किया...

397 मझवा विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी की पुष्पलता विन्द ने किया नामांकन

नामांकन के प्रथम दिन 25 उम्मीदवारांे द्वारा खरीदा गया नामांकन प्रपत्र

मीरजापुर 10 फरवरी 2022- जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट प्रवीण कुमार लक्षकार के मार्ग निर्देशन में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 में आज नामाकंन के प्रथम दिन 05 विधानसभाओं में कुल 25 उम्मीदवारों के द्वारा नामाकंन पत्र क्रय किया गया। 397 मझवा विधानसभा के अन्तर्गत बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार पुष्पलता विन्द के द्वारा नामाकंन भी किया गया तथा अर्चना मिश्रा लोक जनशक्ति पार्टी के द्वारा नामाकंन पत्र क्रय किया गया। विधानसभा 399 विधानसभा मड़िहान के अन्तर्गत जीरा देवी माकपा (माले), रामतीरथ पाल राष्ट्रीय समाज पक्ष, राधेश्याम इंसान, भारतीय रिपब्लिक पार्टी (इंसान), नरेन्द्र कुशवाहा बहुजन समाज पार्टी सहित कुल 05 उम्मीदवारो के द्वारा नामाकंन पत्र क्रय किया गया। इसी प्रकार 399 मीरजापुर विधानसभा में बालेश्वर प्रसाद यादव, राष्ट्रीय समाज पक्ष, भगवान दत्त पाठक, इंडियन नेशनल कांग्रेस, सुरेश चन्द्र तिवारी, अखिल भारतीय सोशलिस्ट पार्टी, जगदीश प्रसाद त्रिपाठी, निर्दलीय, ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, राष्ट्रीय डेमोके्रटिव फ्रन्ट एवं रत्नाकर मिश्र, भारतीय जनता पार्टी के द्वारा अपना नामाकंन पत्र किया गया। इसी प्रकार 398 चुनार विधानसभा में श्री दिनेश निर्दलीय, अनुराग सिंह, भारतीय जनता पार्टी, सत्येन्द्र सिंह, आम आदमी पार्टी, धीरज प्रसाद बहुजन समाज पार्टी, अमित कुमार सिंह, विकासशील इंसान पार्टी तथा सुरेश विश्वकर्मा, मौलिक अधिकार पार्टी के द्वारा नामाकंन पत्र क्रय किया गया। इसी प्रकार 395 छानबे विधान सभा के लिये गोपीनाथ सम्यक पार्टी, कीर्ति, समाजवादी पार्टी, कन्हई सी0पी0आई0, भगौती प्रसाद चैधरी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, धर्मराज भाकपा (माले), राधिका वी0आई0पी0 पार्टी उम्मीदवारों के द्वारा नामाकंन पत्र क्रय किया गया। सभी नामाकंन कक्षो उपस्थित रिटर्निंग आफिसरो के द्वारा नामाकंन प्रपत्र/नामाकंन की कार्यवाही सुनिश्चित की गयी।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं