8 जनवरी को टाउन नंबर-1 क्षेत्र में छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

8 जनवरी को टाउन नंबर-1 क्षेत्र में छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी
मीरजापुर।
33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र सिविल लाइन से निर्गत 11 केवी फीडर टाउन नंबर-1 पर बिजनेस प्लान 2024-25 के अंतर्गत फीडर के द्वि-विभाजन का कार्य किया जाना है। इस कारण 8 जनवरी 2026 को प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक संबंधित क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत विभाग द्वारा जारी प्रेस-विज्ञप्ति में बताया गया है कि निर्धारित अवधि के दौरान फीडर से जुड़े सभी उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल सकेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस अवधि के लिए पानी एवं अन्य आवश्यक कार्य पहले से निपटा लें।
विभाग का कहना है कि कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था और अधिक सुचारु एवं बेहतर होगी। इस कार्य में उपभोक्ताओं के सहयोग की अपेक्षा की गई है।