
बूढ़ेनाथ पर मिला मोबाइल ईमानदारी से लौटाया, डब्बू लाला की सराहना
मिर्जापुर। बदली घाट निवासी ओम मिश्रा का मोबाइल फोन लापरवाहीवश गिर गया। इसी दौरान डब्बू लाल को मोबाइल मिला। उन्होंने मोबाइल को थाने में जमा कराने के उद्देश्य से पत्रकार वीरेंद्र गुप्ता के पास पहुंचकर इसकी जानकारी दी।
इसी बीच खोए हुए मोबाइल पर कॉल आने पर डब्बू लाल ने पत्रकार वीरेंद्र गुप्ता की मौजूदगी में मोबाइल स्वामी ओम मिश्रा को मौके पर बुलाया और पहचान सुनिश्चित करने के बाद उनका मोबाइल उन्हें सौंप दिया।
मोबाइल वापस मिलने पर ओम मिश्रा ने अपनी लापरवाही स्वीकार करते हुए डब्बू लाल की ईमानदारी की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि मोबाइल गिर जाने के बाद घबराकर अपने मित्र के फोन से 112 पर भी सूचना दे दी थी। क्षेत्र के लोगों ने भी डब्बू लाल की ईमानदारी की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बताया।














