एसएन पब्लिक स्कूल में विदाई समारोह, क्विज मुकाबले में सर्वेश विजेता

एसएन पब्लिक स्कूल में विदाई समारोह, क्विज मुकाबले में सर्वेश विजेता
मीरजापुर।
सोमवार को एसएन पब्लिक स्कूल मिशन कंपाउंड में कक्षा 12 के छात्रों के लिए विदाई समारोह 2025–26 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रश्न–उत्तर सत्र में यथार्थ और सर्वेश के बीच जबरदस्त बौद्धिक टक्कर देखने को मिली, जिसने पूरे परिसर को रोमांचित कर दिया।

क्वेश्चन–आंसर सेशन में दोनों छात्रों ने एक के बाद एक सभी सवालों के सटीक उत्तर देकर निर्णायक मंडल को असमंजस में डाल दिया। विचारों में हल्की भिन्नता और तथ्यों की बेहतर प्रस्तुति के आधार पर निर्णायकों ने सर्वेश को ‘कौन बनेगा मिस्टर मिशन कंपाउंड’ का विजेता घोषित किया। वहीं, यथार्थ के अनोखे अंदाज और प्रभावशाली प्रस्तुति को देखते हुए विद्यालय प्रशासन ने उन्हें भी मंच पर बुलाकर समान रूप से सम्मानित किया।
विदाई समारोह के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, बौद्धिक क्षमता विकसित करने वाले सत्र, छात्रों द्वारा अपने अनुभव साझा करने के साथ म्यूजिक, सिंगिंग और डांस की प्रस्तुतियों ने माहौल को यादगार बना दिया। छात्रों के लिए लंच की भी बेहतर व्यवस्था की गई थी।
विद्यालय के अध्यक्ष डॉक्टर राजेश सिंह, संध्या सिंह, हर्षित सिंह और आकर्षित सिंह ने कार्यक्रम में मौजूद रहकर छात्रों का उत्साह बढ़ाया। संध्या सिंह ने कहा कि छात्रों के मोटिवेशन के लिए डॉक्टर राजेश सिंह नियमित रूप से उनकी काउंसलिंग करते हैं और विद्यालय का निरंतर प्रयास रहता है कि प्रत्येक छात्र-छात्रा के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारा जाए।
विद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि एसएन पब्लिक स्कूल में कई होनहार छात्र अध्ययनरत हैं और उनके चौमुखी विकास के लिए विद्यालय समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहता है।
समारोह के अंत में जूनियर छात्रों ने सीनियर छात्रों का तिलक लगाकर व माल्यार्पण कर भावभीनी विदाई दी। पूरे कार्यक्रम के दौरान छात्रों में भारी उत्साह और उमंग देखने को मिली।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें