श्रीपट्टी गांव में दोहरी मौत से हड़कंप, पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी

चिल्ह थाना क्षेत्र के श्रीपट्टी गांव में दम्पत्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फांसी का मामला बना रहस्य
मिर्जापुर जनपद के चिल्ह थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीपट्टी गांव में एक दम्पत्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। दम्पत्ति के शव फांसी के फंदे से लटके मिलने के बाद यह सवाल खड़ा हो गया है कि दोनों ने स्वयं फांसी लगाई या फिर किसी ने पहले उनकी हत्या कर शवों को लटकाया।
मृतकों की पहचान सरस्वती विश्वकर्मा (उर्फ बुटलि) और उनके पति रोहित विश्वकर्मा, पुत्र उमाशंकर विश्वकर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों की उम्र लगभग 20 वर्ष थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की बारीकी से जांच की।
स्थानीय लोगों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मामला सामान्य आत्महत्या का नहीं लग रहा है, जिससे संदेह और गहराता जा रहा है। इसी को देखते हुए पुलिस भी हर पहलू से जांच कर रही है।
प्रशासन ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह आत्महत्या का मामला है या हत्या कर शवों को फांसी पर लटकाया गया है।
घटना के बाद गांव में दहशत और शोक का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें