
लाइन मेंटेनेंस के चलते 18 फरवरी को लालडिग्गी क्षेत्र में तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित
मीरजापुर।
जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक सभी सम्मानित उपभोक्ताओं को सूचित किया गया है कि 220/33 केवी नटवा से पोषित 33 केवी विद्युत उपकेंद्र लालडिग्गी, मीरजापुर पर लाइन मेंटेनेंस के अंतर्गत नए विद्युत पोल की स्थापना का कार्य प्रस्तावित है। उक्त कार्य एवं सुरक्षा की दृष्टि से 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पथरहिया से निर्गत 11 केवी ओझला पोषकों का शटडाउन लिया जाना आवश्यक है।
इस कारण संबंधित पोषक क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति दिनांक 18 फरवरी 2026 को दोपहर 12:00 बजे से 15:00 बजे तक बाधित रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि शटडाउन अवधि को ध्यान में रखते हुए पानी सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्व में कर लें।















