
मिर्जापुर। डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के छात्र कुबेर गुप्ता एवं रुद्रांश जायसवाल ने संजय सर और शुक्ला सर के मार्गदर्शन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य पुरस्कार (State Award) प्राप्त किया।
दिनांक 30 अप्रैल 2026 को दोनों छात्रों को मिर्जापुर के बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, निरंतर अभ्यास और शिक्षकों का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा।
विद्यालय परिवार ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि छात्रों की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। डैफोडिल्स टीम ने दोनों छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है।















