सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियां तेज, 17 मई को निकलेगी भव्य बारात

सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियां तेज, 17 मई को निकलेगी भव्य बारात

मीरजापुर, 5 मई 2026 उत्तरप्रदेश वैश्य महासम्मेलन की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को होटल कम्फर्ट इन में आयोजित की गई, जिसमें आगामी 17 मई 2026 (रविवार) को होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर अंतिम निर्णय लिए गए।

निर्णय के अनुसार, सामूहिक विवाह समारोह के अंतर्गत बारात नगर पालिका परिषद्, घंटाघर से दोपहर 4:00 बजे निकाली जाएगी। यह बारात शहर के प्रमुख मार्गों—घंटाघर, पाकिसार्ये, पेटी चौराहा, डंकिंगंज, चौबे टोला, टाटाई, कटरा बाजीराव, समोहाल, स्टेशन रोड और बस स्टैंड से होकर शुक्ला कृष्ण सिटी सेंटर स्थित निजी लॉन तक पहुंचेगी। आयोजन स्थल पर कुल 8 जोड़ों का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ धूमधाम से विवाह संपन्न कराया जाएगा।

बैठक में जिलाध्यक्ष गोकुल अग्रवाल, महामंत्री आशुतोष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पंकज खत्री, महिला अध्यक्ष रंजना अग्रवाल, मंत्री इंदु गुप्ता, कोषाध्यक्ष अंशु अग्रवाल सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। इनमें विजय जायसवाल, वैभव जायसवाल, दीपक जायसवाल, रोहित अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, ओम प्रकाश मौर्य, आशीष सिंह जायसवाल, सोनल अग्रवाल, वंदिता अग्रवाल, रश्मि प्रकाश, अलका जायसवाल, रति खत्री और शुभी अग्रवाल समेत अन्य लोग शामिल रहे।

बैठक में सभी सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें